23 सितंबर का राशिफल: मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal

Horoscope today
X

आज का चंद्र राशिफल राशिफल

आज का राशिफल 23 सितंबर 2025, मंगलवार को स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार दैनिक चंद्र राशि भविष्यफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और सुझाव?

Aaj Ka Rashifal: 23 सितंबर 2025, मंगलवार को चंद्र गोचर के अनुसार मेष-कर्क राशि वालों को आज अपने स्व विवेक से फैसला लेने की जरूरत है। दिन काफी अच्छा गुजरेगा। कुंभ- मीन वालों को कई मामलों में लाभ मिलेगा लेकिन धैर्य के साथ नई शुरूआत करने का प्रयास करें।

"आज का राशिफल" आपके करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देगा। आपके लिए यह दैनिक राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम ने चंद्र गोचर के आधार पर तैयार किया है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा, लेकिन आपको अपने जोश को सही दिशा में लगाना होगा। कुछ पुरानी योजनाओं को गति मिल सकती है। ऑफिस में आपके सुझाव सराहे जाएंगे। बिजनेस में कोई नया सौदा फाइनल हो सकता है। सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है। प्रेम में स्थिरता लाने की जरूरत है, गलतफहमियों से बचें।

उपाय: हरे रंग का रुमाल अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपको किसी बात की चिंता हो सकती है, लेकिन घबराएं नहीं। परिस्थिति नियंत्रण में है, बस धैर्य रखें। धन से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला हल हो सकता है। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। गले और गर्दन में तकलीफ हो सकती है। पार्टनर से कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। हल्दी का तिलक मस्तक पर लगाएं।

उपाय: हनुमान जी को जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे मानसिक सक्रियता बहुत अधिक रहेगी। आज आप नई योजनाओं को जन्म दे सकते हैं, लेकिन अनावश्यक बातचीत से बचें। नौकरी में कोई बदलाव संभव है। तनाव और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है। प्रिय के साथ गंभीर बातें हो सकती हैं, स्नेह बनाए रखें।

उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें और 5 बार परिक्रमा करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज आप कुछ भावुक हो सकते हैं, खासकर किसी पुराने संबंध को लेकर। करियर में स्थायित्व की ओर एक कदम बढ़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करें। घर की सजावट में मन लगेगा। पाचन संबंधित समस्या हो सकती है। बीते रिश्तों से जुड़ी कोई बात भावुक कर सकती है।

उपाय: चावल और दूध का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

आज आपको टीम या परिवार में नेतृत्व का मौका मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजनीतिक या प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों को कोई मान-सम्मान मिल सकता है। आपके निर्णय दूरगामी लाभ देंगे। थकान और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। साथी आपकी बातों से प्रभावित होगा।

उपाय: गुड़ और चने का सेवन करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता और कामयाबी से भरा रहेगा। ऑफिस में आपकी बौद्धिक क्षमता की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है। गर्दन या कंधे की अकड़न महसूस हो सकती है। रिश्ते में पारदर्शिता बनी रहे, इस पर ध्यान दें।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने का है। आपकी कूटनीतिक शैली से रुके हुए काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं। कुछ नए समझौते या साझेदारियां बनने के संकेत हैं। व्यापार में नए पार्टनर या क्लाइंट जुड़ सकते हैं। कमर और रीढ़ से संबंधित परेशानी हो सकती है। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा, साथी से सरप्राइज मिल सकता है।

उपाय: कपूर और लौंग जलाकर घर में घी का दीपक लगाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज भावनाओं में बहने के बजाय सोच-समझकर निर्णय लें। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन ध्यान और आत्मविश्लेषण से स्पष्टता मिलेगी। कोई पुराना मसला फिर से सामने आ सकता है। निवेश से पहले दोबारा सोचें, कोई आपको गुमराह कर सकता है। मानसिक तनाव या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। प्रियजन के साथ भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, पर बहस से बचें।

उपाय: भोलेनाथ को जल चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आप उत्साही रहेंगे, लेकिन यही ऊर्जा कभी-कभी आपमें बेचैनी ला सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी और शिक्षक वर्ग को विशेष सफलता मिलेगी। कुछ लोग धर्म या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। विदेश से जुड़े कामों में प्रगति होगी। नींद पूरी न होने से थकान या पीठ में दर्द हो सकता है। रिलेशनशिप में आज यात्रा या आउटिंग का प्लान बन सकता है।

उपाय: पीले फल गरीबों में बांटें।

मकर राशि (Capricorn)

आपके लिए आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। कोई रुका हुआ भुगतान या कानूनी मामला हल हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। बैंकिंग, फाइनेंस या प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ होगा। त्वचा या जोड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है। काम के कारण रिश्तों पर ध्यान कम रहेगा, संतुलन बनाएं।

उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुम्भ राशि (Aquarius)

आज आपकी कल्पनाशीलता और दूरदर्शिता से नए विचार जन्म लेंगे। तकनीक, मीडिया, या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग उन्नति करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, समय अनुकूल है। गैस या छाती में जलन हो सकती है, खानपान संयमित रखें। सोशल मीडिया से जुड़ा कोई रिश्ता मजबूत हो सकता है।

उपाय: हरे पौधे लगाएं और उनकी सेवा करें।

मीन राशि (Pisces)

दिन शुरुआत में थोड़ा दबावपूर्ण हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां आपके पक्ष में बदलेंगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आध्यात्मिक अभ्यास से मानसिक शांति मिलेगी। फ्रीलांसर, लेखक या कलाकारों के लिए सुनहरा दिन है। पुराने रोग से राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत संभव है, विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

उपाय: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story