22 नवंबर का राशिफल: शनिवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal

Horoscope today
X

आज का चंद्र राशिफल राशिफल

आज का राशिफल 22 नवंबर 2025, शनिवार को स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार दैनिक चंद्र राशि भविष्यफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal: 22 नवंबर 2025, शनिवार का दिन चंद्र गोचर के हिसाब से कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज कर्क राशि वालों को सावधानी पूर्वक कोई भी निर्णय लेने की जरूरता है। आज का दिन प्यार भरा बीतेगा। कन्या राशि वालों का आज खर्च बढ़ा रह सकता है। परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुछ राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा तो वहीं कई राशियों के लिए खुशखबरी भरा दिन रहने वाला है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।

"आज का राशिफल" आपके करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देगा। आपके लिए यह दैनिक राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम ने चंद्र गोचर के आधार पर तैयार किया है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता प्रबल होगी और आप नई जिम्मेदारियां लेने के लिए पूरी तरह तैयार दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय आपकी दिशा बदल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार संभव है, परंतु निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में कोई कार्यक्रम या चर्चा सकारात्मक माहौल बनाएगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव कम रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज वृषभ जातकों के लिए दिन काफी संतुलित और सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और खर्च भी नियंत्रण में रहेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध में संवाद महत्वपूर्ण रहेगा। अनावश्यक जिद से बचें। स्वास्थ्य में आराम और पोषण जरूरी होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लिए आज का दिन संचार और संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। आप जिन बातों को लंबे समय से कहना चाह रहे थे, उन्हें आज सहजता से व्यक्त कर पाएंगे। करियर में किसी नए अवसर का संकेत मिलेगा, विशेषकर मीडिया, लेखन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ कोई यात्रा या योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। धैर्य रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज कर्क राशि वालों के लिए भावनात्मक संवेदनशीलता अधिक रह सकती है। किसी पुराने विचार या याद के कारण मन विचलित हो सकता है, लेकिन दिन के दूसरे भाग में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी से निर्णय लें और किसी की बातों को तुरंत दिल पर न लें। आर्थिक रूप से नई योजना बन सकती है, पर अभी उसे लागू करने का सही समय नहीं है। परिवार में किसी सदस्य की सलाह उपयोगी साबित होगी। प्रेम जीवन में विनम्र बने रहें। स्वास्थ्य में आराम लें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी और कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के संकेत हैं। विशेषकर किसी पुराने निवेश से। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में ऊर्जा और आकर्षण बढ़ेगा, जिससे साथी के साथ समय यादगार रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जा बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज कन्या राशि वालों के लिए चीजें थोड़ा धीमी गति से चल सकती हैं। आप बहुत सोचते हैं और आज यह प्रवृत्ति और बढ़ सकती है। कामकाज में सावधानी बरतें और किसी भी दस्तावेज को बिना पढ़े साइन न करें। आर्थिक स्थिति में खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं है। जल्द ही संतुलन आएगा। परिवार में किसी छोटी बात पर चर्चा बढ़ सकती है, इसलिए शांत रहें। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं को समझना आवश्यक है। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है। साफ भोजन लें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन तुला जातकों के लिए संतुलन और सामंजस्य से भरपूर रहेगा। आप अपने व्यक्तित्व की आकर्षक छाप हर जगह छोड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण बैठक या प्रस्तुतिकरण में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा। कला, सौंदर्य, डिजाइन, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से कोई बढ़िया अवसर सामने आ सकता है, जिसे सही निर्णय लेकर भुना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन गहराई और तीव्रता से भरा होगा। आप किसी खास स्थिति में निर्णायक कदम लेने जा रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है या तो नई जिम्मेदारी मिलेगी या किसी काम को नए तरीके से करने का विचार आएगा। आर्थिक मामलों में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए जोखिम से बचें। भावनात्मक रूप से आज आप ज्यादा संवेदनशील रहेंगे। यदि आप किसी से नाराज हैं, तो बातचीत से गलतफहमी दूर की जा सकती है। प्रेम जीवन में जुनून और विश्वास दोनों बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में ऊर्जा बनी रहेगी, परंतु अनिद्रा या माइग्रेन से पीड़ित लोग सावधानी रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापक दृष्टिकोण और नई संभावनाएं लेकर आया है। आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे और नई चीज सीखने का उत्साह बढ़ेगा। करियर में किसी यात्रा, मीटिंग या नए संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं। शिक्षण, कानून, प्रबंधन और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति मिलेगी। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा, पर अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभकारी होगा। परिवार में किसी धार्मिक या सकारात्मक वार्ता का माहौल बनेगा। प्रेम जीवन में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए आज का दिन मेहनत, जिम्मेदारी और परिणामों का दिन है। आप अपनी कार्यशैली में अनुशासन लाएंगे और किसी बड़े निर्णय की दिशा में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका अनुभव और परिपक्वता सभी को प्रभावित करेगा। किसी पुरानी योजना का लाभ मिल सकता है। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी और कोई नया आय स्रोत भी बन सकता है। परिवार में पिता या किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत महत्वपूर्ण साबित होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और नवीनता से भरा रहेगा। आप किसी ऐसी योजना का हिस्सा बन सकते हैं, जो आपके करियर की दिशा बदल दे। तकनीक, शोध, आविष्कार, सामाजिक कार्य या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और पुराने बकाया भी मिल सकते हैं। परिवार में किसी विचार या सुझाव से माहौल हल्का और सकारात्मक बनेगा। प्रेम जीवन में खुलकर बात करने की आवश्यकता है। आज संवाद से रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस पानी अधिक पिएं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक ज्ञान, रचनात्मकता और अध्यात्म से जुड़ने का अवसर लेकर आता है। आप अपने भीतर के विचारों को समझने की कोशिश करेंगे और किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मन साफ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी संवेदनशीलता और कल्पनाशीलता की सराहना होगी, विशेषकर कला, लेखन और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी, हालांकि किसी दान या सामाजिक कार्य में खर्च बढ़ सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story