आज का राशिफल: कैसा रहेगा रविवार [22 जून] का दिन?, पढ़ें मेष से कन्या राशि वालों का Rashifal

aaj ka rashifal daily horoscope
X

कैसा रहेगा आज का राशिफल?, पढ़ें

Aaj ka Rashifal, 22 जून 2025: चंद्र राशि के अनुसार मेष से कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 22 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (22 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मेष राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (22 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर कन्या राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries)
आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान में संयम रखें।

वृषभ राशि (Taurus)
ध्यान और आत्मविश्लेषण का दिन है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी करीबी से विचारों का टकराव हो सकता है, लेकिन बातचीत से हल संभव है। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, सावधानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini)
नई योजनाएं बन सकती हैं, और पुराने कार्यों में प्रगति होगी। आज मित्रों से मुलाकात या यात्रा का योग बन रहा है। भाग्य आपके साथ है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क राशि (Cancer)
करियर को लेकर महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। भावनात्मक निर्णयों से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कोई पुरानी चिंता आज दूर हो सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

सिंह राशि (Leo)
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। धन से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला सुलझ सकता है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo)
छोटे-मोटे कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन योजना बनाकर चलने में फायदेमंद रहेगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story