आज का राशिफल: कैसा रहेगा शुक्रवार (20 जून) का दिन?, पढ़ें तुला से मीन राशि वालों का Rashifal

कैसा रहेगा आज का दिन? जानें तुला से मीन राशियों का राशिफल
Aaj ka Rashifal, 20 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (20 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (20 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें तुला से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
तुला राशि (Libra)
नौकरी और व्यापार दोनों में तरक्की के योग हैं। किसी बड़े व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। खर्च भी बढ़ेगा, लेकिन निवेश फायदेमंद रहेगा। सेहत में सुधार रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। परिवार में विवाद से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य है, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा का योग है, जो लाभकारी साबित हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
नई योजना बन सकती है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
पुराने संपर्कों से फायदा मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
मीन राशि (Pisces)
रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं। धन की आवक बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे।
