Aaj ka Rashifal 20 August 2025: आज का राशिफल| बुधवार| मेष से कन्या का दैनिक भविष्यफल

Aries to Virgo Horoscope, Aaj Ka Rashifal
X
बुधवार, 20 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के अनुसार जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का राशिफल। स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और धन के शुभ संकेत।

Aaj ka rashifal: 20 अगस्त 2025 (बुधवार) को चंद्र गोचर के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा? स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार आज मेष राशि वालों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें काफी बिजी रहेंगे। शेयर बाजार में दिन लाभदायक रहेगा। कर्क राशि वाले अपने भावनाओं पर काबू रखें। यहां जानिए बुधवार (20 अगस्त) का मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र राशिफल।

मेष राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो आगे जाकर लाभदायक सिद्ध होगा। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल, लकी नंबर: 9

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

आज का दिन वित्तीय मामलों में सतर्क रहने का है। अनावश्यक खर्च से बचें और निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में स्थिरता रहेगी, लेकिन कार्य का दबाव अधिक हो सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की संभावना है।

शुभ रंग: सफेद, लकी नंबर: 6

उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

मिथुन राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Mithun Rashifal)

आपके लिए यह दिन सफलता की ओर इशारा कर रहा है। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी बड़े की सलाह से समस्या का हल निकल सकता है।

शुभ रंग: हरा, लकी नंबर: 5

उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Kark Rashifal)

भावनाएं आज हावी रह सकती हैं। पुराने संबंधों से जुड़े विचार या व्यक्ति आज याद आ सकते हैं। कार्यस्थल पर संयम से काम लें, वरना बहस की स्थिति बन सकती है। घर में धार्मिक गतिविधि संभव है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग: सफेद, लकी नंबर: 2

उपाय: चावल और दूध का दान करें।

सिंह राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Singh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए साहस और आत्मबल बढ़ाने वाला रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। करियर में तरक्की के अच्छे संकेत हैं। व्यापारियों को नई डील मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

शुभ रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 1

उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Kanya Rashifal)

ध्यान और संयम से आज का दिन गुजारना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सराहना मिलेगी, लेकिन सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है – खासकर पेट संबंधी समस्या। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

शुभ रंग: हरा, लकी नंबर: 3

उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story