राशिफल 19 जून 2025 (गुरुवार): तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले पढ़ें Aaj ka Rashifal

कैसा रहेगा आज का दिन? जानें तुला से मीन राशियों का राशिफल
Aaj ka Rashifal 19 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (19 June) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले अपना आज का दैनिक राशिफल।
तुला राशि (Libra)
आज आपसे कोई करीबी मदद मांग सकता है, लेकिन आप उसे पूरी मदद नहीं कर पाएंगे। रिश्तों में पारदर्शिता और समझ बढ़ाएँ। झूठ से बचें। किसी गंभीर बीमारी की संभावना है, विशेष सावधानी ज़रूरी है। ध्यानपूर्वक खर्च करें। बजट बनाकर चलें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज प्राकृतिक सुंदरता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर में भी पॉजिटिव संकेत मिलेंगे। रिश्तों में मधुरता लौटेगी। पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताएँगे। थोड़ी परेशानी हो सकती है, विशेषकर पाचन से जुड़ी।आर्थिक लाभ की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन दूसरों की बातों पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। संबंध सामान्य रहेंगे। कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है। पुरानी बीमारी बनी रह सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। नई योजनाएं धन दिला सकती हैं।
मकर राशि (Capricorn)
आज नई योजनाओं को लागू करने के लिए दिन उत्तम है, लेकिन किसी से साझेदारी करने से पहले सभी दस्तावेज़ ध्यान से पढ़ें। निजी जीवन में तनाव महसूस हो सकता है। विश्वास से ही रिश्ता मजबूत होगा। मानसिक थकान महसूस हो सकती है। पैसा आ सकता है, लेकिन खर्च पर नियंत्रण ज़रूरी है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज नई शुरुआत करने का अच्छा समय है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। रिश्ते में ईर्ष्या से बचें। ईमानदारी से बात करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आगमन के संकेत हैं। निवेश से लाभ मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces)
आज रिश्तों में खटास आ सकती है, लेकिन बातचीत से समाधान संभव है। पार्टनर के साथ समय बिताएँ। गलतफहमियों से बचें। हृदय से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। वित्तीय रूप से स्थिरता बनी रहेगी।
