राशिफल 19 जून 2025 (गुरुवार): मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले पढ़ें Aaj ka Rashifal

aaj ka rashifal daily horoscope
X

कैसा रहेगा आज का राशिफल?, पढ़ें

Aaj ka Rashifal 19 June 2025: चंद्र राशि के अनुसार मेष से कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 19 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (19 June) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries)
आपका ध्यान भौतिक सुख-सुविधाओं और आरामदायक जीवनशैली की ओर आकर्षित हो सकता है। आज आपके करियर में बदलाव ला सकता है। आज प्रेम में कोई प्रगति हो सकती है। यदि आप रिश्ते में हैं तो आज कोई रोमांटिक पहल करके अपने रिश्ते को फिर से जीवंत कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं है, आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। धन लाभ के संकेत हैं। निवेश या किसी स्कीम से फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)
पुराने विवाद या ज़ख्म को उभारना आज आपके रिश्तों के लिए ठीक नहीं रहेगा। जिद्दी स्वभाव से बचें। संबंधों में भावनात्मक संतुलन ज़रूरी है। पार्टनर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। छोटे-मोटे रोग जैसे सर्दी-खांसी या अपच हो सकती है। बाहर का खाना टालें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश से पहले सोच-समझ लें।

मिथुन राशि (Gemini)
आपके लिए यह दिन खासतौर से रोमांटिक साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में आप और आपका साथी एक-दूसरे के और करीब आ सकते हैं। रिश्तों में गर्मजोशी और विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य के तौर पर तंदरुस्त रहेंगे। योग या वॉक से फायदा मिलेगा। पैसे का अपव्यय हो सकता है, ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करने से बचें।

कर्क राशि (Cancer)
करियर बदलने की योजना बना रहे हैं तो एक बार फिर सोचें। अनावश्यक जोखिम न लें। प्रेम जीवन में जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद खबर आपको उत्साहित कर सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं, बजट पर नज़र रखें।

सिंह राशि (Leo)
आज आपके ऊपर सुस्ती और आलस्य हावी हो सकता है, लेकिन दिनभर खुद को सक्रिय रखने की कोशिश करें। निजी जीवन में रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। संवाद बढ़ाएँ। स्वास्थ्य में उतर-चढाव संभव है। मानसिक थकावट हो सकती है, मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक सुधार की संभावना है, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन व्यस्त रहेगा। निजी और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में निर्णय लेने होंगे। निजी जीवन में तनाव बढ़ सकता है, संयम और धैर्य रखें। तनाव से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें। पुराने निवेशों की समीक्षा का समय है। पोर्टफोलियो में बदलाव करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story