13 सितंबर का राशिफल: शनिवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal

Horoscope today
X

आज का चंद्र राशिफल राशिफल

आज का राशिफल 13 सितंबर 2025, शनिवार को स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार दैनिक चंद्र राशि भविष्यफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और उपाय।

Aaj Ka Rashifal: 13 सितंबर 2025, शनिवार को वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। चंद्रमा भी आज वृषभ राशि पर ही गोचर कर रहे हैं। जिसकी वजह से आज के दिन वृषभ राशि पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। कुंभ वालों को टेक्नोलॉजी, रिसर्च या इनोवेशन से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा लेकिन जल्दबाजी से बचने का प्रयास करना है। धैर्य के साथ कार्य करें, लाभ मिलेगा।

"आज का राशिफल" आपके करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देगा। आपके लिए यह दैनिक राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम ने चंद्र गोचर के आधार पर तैयार किया है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपको आत्मविश्वास से भर देगा। कोई रुका हुआ कार्य फिर से गति पकड़ सकता है। करियर को लेकर नए अवसर सामने आ सकते हैं, खासकर यदि आप प्रबंधन, सैन्य, पुलिस या प्रशासन से जुड़े हैं। आपके तेज स्वभाव के कारण कुछ लोग आपसे दूरी बना सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। घर में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में स्पष्टता लाएं, नहीं तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus)

ध्यान केंद्रित करना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े निर्णयों में जल्दबाजी न करें। भाई-बहनों से तालमेल बेहतर होगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, साथ समय बिताएं। गले या गर्दन में परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपकी संवाद क्षमता आपको नई पहचान दिला सकती है। कोई अनोखा विचार या योजना सफल हो सकती है। मीडिया, शिक्षण, लेखन, या विपणन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होने की संभावना है। यात्रा से भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में कुछ नई योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। पार्टनर से जुड़ी कोई सच्चाई सामने आ सकती है। संवाद से हल निकालें। नींद की कमी या थकान हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और पूजा करें।

कर्क राशि (Cancer)

भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। आज का दिन आत्मनिरीक्षण और मानसिक शांति का है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, किसी के कहने पर निवेश न करें। कार्यस्थल पर आपके सुझावों को सराहना मिल सकती है, लेकिन वरिष्ठों के साथ टकराव से बचें। किसी पुराने पारिवारिक मसले पर बात हो सकती है। पूर्व प्रेमी से अचानक संपर्क संभव है, लेकिन दूरी बनाए रखना ही बेहतर। मानसिक थकान हो सकती है, ध्यान और योग करें।

शुभ रंग: चांदी-सफेद

उपाय: चंद्रमा को दूध और चीनी मिलाकर अर्घ्य दें।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। अगर आप राजनीति, प्रशासन या किसी सार्वजनिक क्षेत्र में हैं, तो आपकी छवि बेहतर होगी। घर में किसी सदस्य की उपलब्धि पर जश्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का सही समय है। प्रपोजल का योग बन रहा है। पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है, बाहर का खाना टालें।

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आत्म-विश्लेषण का है। आपके भीतर से कुछ नया सीखने की प्रेरणा जाग सकती है। शिक्षा, शोध, अकाउंटिंग और सेवा-क्षेत्र में जुड़े लोग अपने कार्यों में आगे बढ़ सकते हैं। आप खुद के लिए नए नियम और लक्ष्य तय कर सकते हैं। माता-पिता से सलाह लें, मार्गदर्शन मिलेगा। किसी विशेष मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। पेट और पाचन की दिक्कत संभव है, हल्का भोजन लें।

शुभ रंग: नीला

उपाय: बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हरी मूंग का दान करें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। ऑफिस और परिवार दोनों ही ओर से जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप अपने बुद्धिमत्तापूर्ण व्यवहार से सबको संभालने में सफल रहेंगे। न्याय से जुड़ा कोई कार्य या कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है। घर में कोई विवाद है तो मध्यस्थ की भूमिका निभाकर सुलझा सकते हैं। संबंधों में मधुरता लाने की जरूरत है। अहंकार को दूर रखें। कमर और पीठ से संबंधित परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: मां दुर्गा को इत्र चढ़ाएं और शृंगार का सामान दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप भीतर से बहुत ऊर्जा महसूस करेंगे। जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, लेकिन विवेक से काम लें। बिजनेस में नई साझेदारी हो सकती है या कोई डील फायदे का सौदा साबित हो सकती है। भावनात्मक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रेम जीवन में गहराई आएगी, लेकिन जलन या शक की भावना से बचें। अत्यधिक थकान या नींद की कमी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

उपाय: शिवलिंग पर जल व बेलपत्र चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन शिक्षा, उच्च अध्ययन, विदेश से जुड़े कार्यों के लिए अनुकूल है। लंबे समय से रुका हुआ कोई सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। आपमें आत्मविश्वास और स्पष्टता रहेगी, जिससे दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। घर में धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। घुटनों या जांघों में दर्द की संभावना है।

शुभ रंग: पीला

उपाय: गुरुवार को केले का पेड़ लगाएं या पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन अपने लक्ष्य पर फोकस करने का है। कुछ अटके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है, लेकिन मेहनत अधिक करनी होगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं, और जो लोग सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। रिश्तों में स्थायित्व की ओर बढ़ेंगे, विवाह की चर्चा संभव है। हड्डियों और दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: स्लेटी या नीला

उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और उड़द दान करें।

कुम्भ राशि (Aquarius)

आपके लिए आज का दिन नए अनुभव और नए लोगों से जुड़ाव का हो सकता है। टेक्नोलॉजी, रिसर्च या इनोवेशन से जुड़े जातकों के लिए दिन फलदायक रहेगा। मन में कई विचार आएंगे, लेकिन निर्णय लेने में धैर्य रखें। किसी रिश्तेदार से पुरानी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है, संयम रखें। पुराने मित्र से मिल सकते हैं जिससे भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। रक्तचाप या थायरॉइड से जुड़े लक्षण उभर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी नीला

उपाय: गौ सेवा करें और नीले वस्त्र दान करें।

मीन राशि (Pisces)

आज कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता चरम पर रहेगी। आप किसी नई कला, लेखन या संगीत से जुड़ सकते हैं। व्यवसाय में नए विचारों से लाभ होगा। छात्रों के लिए यह दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला है। घर में सुकून रहेगा, लेकिन किसी सदस्य की चिंता रह सकती है। साथी का सहयोग मिलेगा, भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। आंखों और पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का बैंगनी

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या जल में केसर मिलाकर स्नान करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story