Aaj ka Rashifal, 1 जून (रविवार): मेष, वृषभ से लेकर कुंभ, मीन सभी 12 राशि वाले पढ़ें आज दैनिक राशिफल

Todays Horoscope (Sunday, June 1, 2025) aaj ka rashifal
X

आज का राशिफल (रविवार, 1 जून 2025 )

Aaj ka Rashifal, 1 जून 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, (1 June 2025): हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (1 June 2025) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर रात 09:36 कब्जे तक कर्क राशि पर रहेगा, उसके बाद चंद्र देव सिंह राशि पर प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह चंद्रमा की स्थिति के अनुसार, रविवार (1 जून ) का दिन कैसा रहेगा? यह जानने के लिए यहां पढ़िए मेष से लेकर मीन सभी 12 राशि वाले अपना आज का दैनिक राशिफल। आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने मौजूदा ग्रह-गोचरों के आधार पर तैयार किया है।

मेष (Aries): आज आपके रिश्तों में मधुरता लौट सकती है और प्रेम जीवन में नया रंग भर सकता है। कुछ वित्तीय चुनौतियां सामने आ सकती हैं, जिनके लिए आपको अस्थायी उपाय अपनाने पड़ सकते हैं। पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, सावधानी रखें। मूड स्विंग संभव हैं, लेकिन किस्मत आज आपके पक्ष में है।
उपाय: सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।
मंत्र: "ॐ सूर्याय नमः"
इस मंत्र का 11 बार जाप करें।

वृषभ (Taurus): आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बहस से बचें, खासकर अपने वरिष्ठों से। रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। सिरदर्द परेशान कर सकता है, इसलिए काम के बीच थोड़ा आराम ज़रूरी है। खान-पान का ध्यान रखें। वाणी पर आज नियंत्रण बहुत जरूरी है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय: विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें और केले का दान करें।
मंत्र: "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"
21 बार जाप करें।

मिथुन (Gemini): आज आपके लिए मौके दस्तक दे सकते हैं। उनका स्वागत करें। खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने से आपके रिश्ते में ताजगी आएगी। निकट भविष्य में आर्थिक सुधार के संकेत हैं।
उपाय: हरे रंग के वस्त्र पहनें और किसी गरीब को हरी मूंग दाल दान करें।
मंत्र: "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः"
11 बार जाप करें।

कर्क (Cancer): आज आप अपने आत्म-सम्मान का ध्यान रखें और बोलचाल में संयम बरतें। दोपहिया वाहन चलाने से परहेज करें। निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अनुकूल है। हेल्थ के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है।
उपाय: चावल और दूध का दान करें, चंद्रमा को अर्घ्य दें।
मंत्र: "ॐ चंद्राय नमः"
11 बार जाप करें।

सिंह (Leo): आज कोई नया प्रोजेक्ट अच्छा मुनाफ़ा दे सकता है। अपने प्रिय के साथ भावनात्मक बातें शेयर करें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, क्योंकि गोपनीय बातें लीक हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर मानसिक थकावट से बचें।
उपाय: गाय को गुड़ और चने खिलाएं।
मंत्र: "ॐ ह्रीं सूर्याय नमः"
7 बार सूर्यदेव को ध्यान में रखते हुए जाप करें।

कन्या (Virgo): आज कष्टों का अंत होता दिख रहा है। आज लिए गए निर्णय भविष्य में सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। लव लाइफ में सुधार होगा और जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: गौ माता की सेवा करें और हरे पत्तेदार सब्जियाँ दान करें।
मंत्र: "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे"
11 बार जाप करें।

तुला (Libra): आज आप जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यह दिन ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर सराहना मिल सकती है। स्वास्थ्य स्थिर है, लेकिन प्रेम जीवन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। धन के मामले में अनुकूलता है।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और कपूर से आरती करें।
मंत्र: "ॐ दुं दुर्गायै नमः"
9 बार जाप करें।

वृश्चिक (Scorpio): आज पारिवारिक तनाव कार्यक्षमता पर असर डाल सकता है। आर्थिक रूप से आप किसी करीबी से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक तनाव हावी हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा, लेकिन यह भी गुजर जाएगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। वाहन चलते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करें।
उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएँ, सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएँ।
मंत्र: "ॐ हं हनुमते नमः"
21 बार जाप करें।

धनु (Sagittarius):
आज एक तरह खराब दिनचर्या को तोड़ने का अच्छा अवसर है। पार्टनर के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक दृष्टि से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। पीठ दर्द की संभावना है, इसलिए तनाव से दूर रहें और पर्याप्त विश्राम करें।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें, हल्दी चढ़ाएं।
मंत्र: "ॐ बृं बृहस्पतये नमः"
19 बार जाप करें।

मकर (Capricorn): आज सही मार्गदर्शन प्राप्त करने की कोशिश करें। यह नए निर्णय लेने का सही समय है। प्यार में लिया गया कोई फैसला आपके जीवन को नई दिशा देगा। आर्थिक स्थिरता की ओर बढ़ सकते हैं। वर्कप्लेस पर काम का दबाव रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं और काली उड़द का दान करें।
मंत्र: "ॐ शं शनैश्चराय नमः"
23 बार जाप करें।

कुंभ (Aquarius): आज पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत करते समय संतुलन बनाए रखें। पुराने अनुभवों से सीखना लाभकारी होगा। सेहत और धन की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। अभी किसी भी बड़े निवेश से बचना बेहतर होगा। खर्च की अधिकता रह सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
उपाय: नीले वस्त्र पहनें, गरीबों को नीली चीजें (जैसे कपड़ा) दान करें।
मंत्र: "ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्"
11 बार जाप करें।

मीन (Pisces): आज लिए गए निर्णय आपके भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, खानपान को लेकर सतर्क रहें। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। नई चीजें आजमाने में झिझकें नहीं।धन की कमी से उदासी रह सकती है।
उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और पीले फूल अर्पित करें।
मंत्र: "ॐ नमः नारायणाय"
21 बार जाप करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story