1 अगस्त 2025 राशिफल: कैसा रहेगा शुक्रवार? जानें मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र गोचर Rashifal

mesh se kanya aaj 1 August ka rashifal
X
शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के अनुसार स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का राशिफल।

Aaj ka rashifal: 1 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन चंद्र गोचर के अनुसार कैसा रहेगा? स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार मेष राशि वालों को आज कोई परिवार से जुड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। कर्क वालों को आज करियर से जुड़े फैसले लेने के लिए दिन अच्छा रहेगा। लेकिन जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। यहां जानिए शुक्रवार (1 अगस्त) का मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र राशिफल।

आज का मेष राशिफल (1 August Aries Horoscope)

आज का दिन: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप किसी पुराने कार्य को दोबारा शुरू करने का मन बना सकते हैं। परिवार से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है।

प्यार: पार्टनर से सहयोग मिलेगा। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

करियर: कार्यस्थल पर आपकी रणनीति काम आएगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

पैसा: अचानक धन लाभ की संभावना है। पुराना उधार वापस मिल सकता है।

लकी रंग: लाल

शुभ अंक: 9

आज का वृषभ राशिफल (1 August Taurus Horoscope)

आज का दिन: दिन थोड़ा धीमा रह सकता है, लेकिन कोई करीबी व्यक्ति आपको प्रेरणा देगा। रूटीन कार्यों को लेकर गंभीर रहेंगे।

प्यार: जीवनसाथी का मूड बदल सकता है, धैर्य बनाए रखें।

करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, प्रमोशन के संकेत हैं।

पैसा: अनावश्यक खर्चों से बचें। निवेश फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा।

लकी रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

आज का मिथुन राशिफल (1 August Gemini Horoscope)

आज का दिन: आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

प्यार: लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। रोमांटिक डिनर की योजना बन सकती है।

करियर: स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी।

पैसा: आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें।

लकी रंग: हरा

शुभ अंक: 5

आज का कर्क राशिफल (1 August Cancer Horoscope)

आज का दिन: भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है, लेकिन समाधान भी मिलेगा।

प्यार: पार्टनर से मतभेद संभव है, बातचीत से हल निकलेगा।

करियर: करियर को लेकर बड़ा निर्णय लेने का समय है, लेकिन जल्दबाजी न करें।

पैसा: अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

लकी रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

आज का सिंह राशिफल (1 August Leo Horoscope)

आज का दिन: आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। लोग आपके नेतृत्व को स्वीकार करेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।

प्यार: पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं।

करियर: व्यापारियों को लाभ मिलेगा। जॉब में आपकी पोजिशन मजबूत होगी।

पैसा: धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। नई डील फायदे में रह सकती है।

लकी रंग: नारंगी

शुभ अंक: 1

आज का कन्या राशिफल (1 August Leo Horoscope)

आज का दिन: व्यवस्थित दिन रहेगा। आप अपने कामों को प्लान के अनुसार पूरा करेंगे। घर में किसी धार्मिक आयोजन की चर्चा हो सकती है।

प्यार: रिश्तों में स्थिरता आएगी। सिंगल लोगों के लिए अनुकूल समय है।

करियर: आपके सुझावों की सराहना होगी। टीम के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

पैसा: निवेश से लाभ होगा। बजट बनाकर खर्च करें तो बचत भी हो सकती है।

लकी रंग: नीला

शुभ अंक: 7

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story