Aaj Ka Panchang, 8 July 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aaj ka Panchang
X

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 8 July 2025: यहां पढ़ें मंगलवार (8 जुलाई 2025) को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

Aaj Ka Panchang, 8 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 8 जुलाई 2025, मंगलवार के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो रात 12 बजकर 39 मिनट तक प्रभावी रहेगी। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से भी काफी खास रहने वाला है। क्योंकि आज के दिन ही भौम प्रदोष व्रत पड़ रहा है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और संतान सुख, रोग मुक्ति तथा सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। यहां जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

पंचांग के अनुसार, आज रात 10 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग और देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। यह दोनों ही संयोग पूजा-पाठ, जप-तप और व्रत के लिए विशेष शुभ माने जाते हैं। अभिजीत मुहूर्त, जो किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए श्रेष्ठ माना जाता है, आज सुबह 11:58 से दोपहर 12:54 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी नया कार्य शुरू करना फलदायी रहेगा।

राहुकाल का समय

दिल्ली: 03:54 PM - 05:38 PM

मुंबई: 04:02 PM - 05:41 PM

लखनऊ: 03:37 PM - 05:21 PM

कोलकाता: 03:03 PM - 04:44 PM

चेन्नई: 03:26 PM - 05:03 PM

राहुकाल के दौरान शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

सूर्य का समय

सूर्योदय: सुबह 05:30 बजे

सूर्यास्त: शाम 07:23 बजे

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story