Aaj Ka Panchang 7 August 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka dainik Panchang
X
Aaj Ka Panchang 7 August 2025: यहां पढ़ें गुरुवार (7 अगस्त 2025) को सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 7 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार गुरुवार, 07 अगस्त 2025 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह दिन धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो व्रत-उपवास, पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माने जाते हैं। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

तिथि और योग

त्रयोदशी तिथि गुरुवार को दोपहर 2:28 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। दिन भर और रात पार कर 8 अगस्त की सुबह 5:39 बजे तक प्रीति योग बना रहेगा। यह योग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उत्तम माना जाता है।

नक्षत्र और अभिजीत मुहूर्त

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 7 अगस्त को दोपहर 2:01 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा। अभिजीत मुहूर्त, जो किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, दोपहर 11:59 से 12:53 तक रहेगा।

राहुकाल का समय

दिल्ली: 2:07 PM से 3:47 PM तक

मुंबई: 2:21 PM से 3:58 PM तक

लखनऊ: 1:52 PM से 3:31 PM तक

भोपाल: 2:04 PM से 3:42 PM तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 5:45 बजे

सूर्यास्त: शाम 7:07 बजे

इस दिन भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। श्रावण मास की त्रयोदशी पर रुद्राभिषेक, बेलपत्र अर्पण और व्रत का विशेष महत्व है।

अनिल कुमार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story