Aaj Ka Panchang 11 August 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 11 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ 11 अगस्त 2025 का दिन कई ज्योतिषीय घटनाओं को समेटे हुए है। सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक द्वितीया तिथि प्रभावी रहेगी, जिसके बाद तृतीया तिथि का आरंभ होगा। चंद्र स्थिति की बात करें तो आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचार कर रहा है। यहां पढ़ें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
नक्षत्र और योग
दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, जो रहस्यों और शोध के लिए अनुकूल माना जाता है। इसके बाद अगले नक्षत्र की शुरुआत होगी। साथ ही, रात 9 बजकर 33 मिनट तक अतिगंड योग बना रहेगा, जो कुछ कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह देता है।
अभिजीत मुहूर्त
दिन के मध्य में शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:52 तक रहेगा — यह समय विवाह, नई शुरुआत या पूजन के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
ग्रह गोचर विशेष
दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर बुध ग्रह मार्गी होंगे, जिससे व्यापार, संवाद, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में गति आने की संभावना है।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5:47 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:05 बजे
राहुकाल का समय
दिल्ली: 07:27 AM – 09:07 AM
मुंबई: 07:55 AM – 09:31 AM
लखनऊ: 07:15 AM – 08:54 AM
भोपाल: 07:32 AM – 09:10 AM
अनिल कुमार
