8 june ka Ank Rashifal: इन 4 मूलांक वालों को मिलेगी तरक्की, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

aaj ka mulank rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

8 june ka Ank Rashifal: यहां पढ़ें मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 8 जून का अंक राशिफल।

8 june ka Ank Rashifal: आज 8 जून है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (8/06/2025, 8+0+6+2+0+2+5 =23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 है, जिसका जोड़ 5 (2+2=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 का स्वामी शुक है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 8 जून का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से भरा रह सकता है। अहंकार से बचें। शिक्षा में आपके लिए नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनात्मक होकर कोई भी निर्णय न लें। परिवार में सुख-शांति के लिए धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। परिवार में सुखद समाचार मिल सकते हैं। धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। खरीदारी का प्लान बनेगा।

मूलांक 3 (MULANK 3)
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर पर वाहन या घर की खरीदारी संभव है। व्यावसायिक क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। प्रेमी के साथ दिन बीत सकता है। कोशिश करें कि जीवनसाथी का प्यार बना रहे।

मूलांक 4 (MULANK 4)
कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। धैर्य और मेहनत से आप सफल होंगे। आय में वृद्धि होगी। निवेश भी आपको तगड़ा लाभ देंगे। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी।

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आपके लिए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। खानपान पर ध्यान दें, मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा क्योंकि आज मनपसंद चीज की खरीदारी हो सकती है।

मूलांक 6 (MULANK 6)
प्रियजनों के साथ समय बिताना आपके लिए काफी शुभकारी रहने वाला है। परिवार में शांति और प्रेम का वातावरण रहेगा। आर्थिक मामलों में धीमी प्रगति होगी, लेकिन धैर्य रखें। शाम के समय तगड़ा लाभ की संभावना है।

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज कोई आपकी परीक्षा ले सकता है। लेकिन आपको उससे घबराने की जरूरत नहीं है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखें। लाभ मिलेगा। दोस्तों से मदद मिल सकती है।

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज वित्तीय मामलों में जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों से सलाह लें। अहंकार से बचें। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। किसी के बिना मतलब के उलझने से बचें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story