4 june ka Ank Rashifal: 1,2 और 5 मूलांक वालों का दिन शुभ रहेगा, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

आज का मूलांक राशिफल
4 june ka Ank Rashifal: आज 4 जून है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (4/06/2025, 4+0+6+2+0+2+5 =19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 1 (1+9=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 4 जून का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1
यात्रा नौकरियां व निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त होने की संभावना है। निकट जनों की प्रगति आपको देखने से मन प्रसन्न होगा। परिश्रम से स्वयं के कार्यों को भी आप फायदेमंद बना सकते हैं।
मूलांक 2 (MULANK 2)
परीक्षा में आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। आय से अधिक खर्च करने से बचना चाहिए। परोपकार में आज आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
शत्रु आज आपके खिलाफ सक्रिय रह सकते हैं। कुसंगति करने से आपको बचना चाहिए। संतान सुख आपको प्राप्त होगा। लापरवाही से कोई भी कार्य करने से आज आपको बचना चाहिए। मान-सम्मान मिलेगा।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज आपके प्रयास से बेरोजगारी दूर होने की संभावना है। संपत्ति का विवाद हो सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। किसी कारणवश आपका मन प्रसन्न रहेगा। कहीं से धन प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा।
मूलांक 5 (MULANK 5)
मेहनत का फल आज आपको पूरा मिल सकता है। मान सम्मान में वृद्धि के योग्य बन रहे हैं। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क आज आपको करना पड़ सकता है। नई योजना से आपको लाभ प्राप्त होगा।
मूलांक 6 (MULANK 6)
रचनात्मक कार्यों की ओर आप मन लगा सकते हैं। किसी बड़े प्रोग्राम में आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। नए कार्य से जुड़ने का योग दिख रहा है। परिवार सुखमय रहने की संभावना है।
मूलांक 7 (MULANK 7)
कानूनी अड़चन आपके जीवन में आ सकती है। व्यापार में ज्यादा रुचि रहेगी। यात्रा नौकरी और निवेश से आपको फायदा मिल सकता है। दूसरे के कार्य में ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जीवन सुख में रह सकता है।
मूलांक 8 (MULANK 8)
चोरी से आज आपको नुकसान हो सकता है। जोखिम भरे कार्यों से बच कर रहने की जरूरत है। कार्य में विलंब भी हो सकता है। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। किसी से बेवजह विवाद न करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
जीवन साथी की हेल्प आपको जरूर प्राप्त होगी। राज की बाधा दूर हो सकती है। विवादों से आपको दूर रहना होगा। कोर्ट व कचहरी के मामलों में आपको जीत मिलने की संभावना है। संगति पर जरूर ध्यान दें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
