31 may ka Ank Rashifal: 7 और 8 मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

आज का मूलांक राशिफल
31 may ka Ank Rashifal: आज 31 मई है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (31/05/2025, 3+1+0+5+2+0+2+5 =18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9 (1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 31 मई का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1
समय का परिवर्तन आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि जरूर करेगा। मंगल चंद्र की युति कुछ पारिवारिक समस्याएं से आपको रूबरू करा सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शाम के समय आपके अनुरूप गुजरेगा।
मूलांक 2 (MULANK 2)
किसी कारण से स्वास्थ्य आपका प्रभावित हो सकता है। आपके कार्य क्षेत्र में थोड़ा सा बुरा प्रभाव पड़ेगा। इससे बचें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में बाधा आ सकती है। इसलिए अपने मान सम्मान का ध्यान रखें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
अग्नि से आपको आज बचकर रहना चाहिए। चंद्र की युति आपके जीवन में उथल-पुथल ला सकती है। दुर्घटना के प्रति आपको विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है। सतर्कता के साथ यात्रा पर जाएं।
मूलांक 4 (MULANK 4)
भावुकता पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में विशेष सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। व्यावसायिक योजना आज आप बना सकते हैं। आगे चलकर उसमें सफलता भी प्राप्त होगी।
मूलांक 5 (MULANK 5)
वर्तमान के योग आपके कार्य क्षेत्र में व्यवधान पैदा कर सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। संयम से आपको कार्य करना चाहिए। माता-पिता की सेवा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
मूलांक 6 (MULANK 6)
आर्थिक मामलों में विशेष सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है। कार्य क्षेत्र में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अधिकारियों से आपको टेंशन मिल सकती है। परिवार का ख्याल आपको रखना चाहिए। शाम का समय खुशहाली भरा रहेगा।
मूलांक 7 (MULANK 7)
शुक्र दांपत्य जीवन को आपके सुखमय बना सकता है। रचनात्मक प्रयास आपको ज्यादा करने होंगे। रिश्तो में निकटता का लाभ आपको उठना चाहिए। अपने ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। किसी के बहकावे में आने से बचें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
लंबे समय से अटके हुए कार्य आपके संपन्न होने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति दिख रही है। शासन सत्ता की हेल्प आपके पक्ष में रहेगी। जीवन सुखमय रहेगा। अपने काम पर ध्यान दें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आप फालतू में समय बर्बाद करने से बचें। आर्थिक मामलों में विशेष प्रगति होती हुई दिख रही है। पारिवारिक जीवन में आनंद प्राप्त होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक हिस्सेदारी बढ़ सकती है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा समाज में आपकी बढ़ेगी।
