27 may ka Ank Rashifal: इन 4 मूलांक वालों को मिलेगी खुशी, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

आज का मूलांक राशिफल
27 may ka Ank Rashifal: आज 27 मई है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (27/05/2025, 2+7+0+5+2+0+2+5 =23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 है, जिसका जोड़ 5 (2+3=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 का स्वामी बुध है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 27 मई का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1
मन आज आपका प्रसन्न रहने की संभावना है। माता-पिता का साथ आपको मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के योग आपके सामने आ सकते हैं। तरक्की के अवसर आपको प्राप्त होंगे। विदेश जाने के भी योग हैं।
मूलांक 2 (MULANK 2)
कॉन्फिडेंस आज आपके अंदर भरपूर रहेगा। किसी कारण से परेशान रह सकते हैं। नौकरी में कार्य क्षेत्र में बदलाव की संभावना बन सकती है। आज आपको परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। कारोबार में आज वृद्धि के योग दिख रहे हैं।
मूलांक 3 (MULANK 3)
कारोबार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। बातचीत में संतुलित व्यवहार रखने का प्रयास करें। अवसर कई आपको प्राप्त होते रहेंगे। नए अवसर आपको मिलेंगे। कार्यभार में वृद्धि होने से मन आपका दुखी रहेगा।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आत्मविश्वास से आज आप भरे रहेंगे परंतु मन में कुछ परेशानी रह सकती है। धैर्यशीलता आज पूरे दिन आपको बनाए रखनी चाहिए। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं, जिससे मन को शांति रहेगी। फैमिली का सपोर्ट आपको प्राप्त होगा।
मूलांक 5 (MULANK 5)
मनप्रसन्न रखने का प्रयास करें। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलने के योग दिख रहे हैं। संतान की ओर से कोई भी गुड न्यूज आपको प्राप्त हो सकती है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा आपकी आज बढ़ेगी। भाई का साथ मिल सकता है।
मूलांक 6 (MULANK 6)
कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है लेकिन दिनभर भाग दौड़ आपके जीवन में ज्यादा रह सकती है। किसी मित्र की हेल्प आपको प्राप्त हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होने से फैमिली के लोग प्रसन्न रहेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
मूलांक 7 (MULANK 7)
धैर्य के साथ आज आपको कार्य करना चाहिए। बौद्धिक कार्यों में आप ज्यादा व्यस्त रहेंगे। शैक्षणिक कार्य में आपका मन लगा रहेगा। अध्ययन के क्षेत्र से जुड़े लोगों से आपकी बातचीत हो सकती है। फैमिली में आज प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा।
मूलांक 8 (MULANK 8)
मन किसी कारणवश आपका आज विचलित रह सकता है। परिवार में धार्मिक कृति होने से आप आज खुश रहेंगे। भूमि, भगवान के रखरखाव साथ चर्चा कर सकते हैं। आज आपके घर पर धार्मिक आयोजन हो सकता है। थोड़ा सा सतर्क रहें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
मन दुखी रह सकता है लेकिन पढ़ाई में आपकी रुचि आज बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से आज आपको धन प्राप्त हो सकता है। परिवार के लोगों का सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी धार्मिकस्थल की यात्रा के योग दिख रहे हैं।