26 may ka Ank Rashifal: 5,6 और 8 मूलांक वाले रहेंगे लकी, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन?

aaj ka mulank rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यहां जानिए देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 26 मई का अंक राशिफल।

26 may ka Ank Rashifal: आज 26 मई है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (26/05/2025, 2+6+0+5+2+0+2+5 =22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4 (2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 का स्वामी राहु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 26 मई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1
भविष्य को लेकर आपके मन में आज चिंताएं रह सकती हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। विरोधी पर दवाब बनाने में आप कामयाब हो सकते हैं। आज आपको सफलता प्राप्त होने के चांस दिख रहे हैं। आज आपको संभाल कर रहना चाहिए।

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज वर्कलोड आपके ऊपर ज्यादा रहेगा। खर्च भी ज्यादा हो सकते हैं। कोई नई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। योजनाएं आज आपकी सफल होगी। पूरा दिन आपके अनुकूल रहेगा। किसी से फालतू की बातों पर बहस न करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आपका आनंददायक रहेगा। समय आपके फेवर में रह सकता है। विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे। मन प्रसन्न रहने का प्रयास आप करें। पूरा दिन आपके पक्ष में रहने से आपको शांति प्राप्त होगी।

मूलांक 4 (MULANK 4)
पूरे दिन कार्य की अधिकता आपके ऊपर रहेगी। अकेलापन आज आप महसूस कर सकते हैं। बड़े कार्य होने के अवसर आपके पक्ष में बन रहे हैं। शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको धैर्य से कार्य करना चाहिए।

मूलांक 5 (MULANK 5)
धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज व्यस्तता आपकी जिंदगी में ज्यादा रहेगी। कोई नया कार्य आप कर सकते हैं। जो आपको सफलता प्रदान करेंगे। कुछ परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। धैर्य के साथ कार्य करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज के दिन की शुरुआत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सुख प्राप्त के साधन आपको उपलब्ध होंगे। सभी प्रकार से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने की संभावना है। परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। बाहर से भी आय प्राप्त होने की संभावना है।

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आप आशावादी सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। चिंता किसी बात को लेकर हो सकती है। आपको संभल कर कार्य करने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च करने से आपको बचना चाहिए नहीं तो तनव हो सकता है। कोई विशेष समस्या नहीं आएगी।

मूलांक 8 (MULANK 8)
विरोधी आपके खिलाफ आज सक्रिय रह सकते हैं। पुराने विवादों का निपटारा आसानी से होगा। चिंताजनक कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। पूरा दिन आपके अनुकूल रहने की संभावना है। वेवजह किसी को भी परेशान करने का प्रयास न करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज घर के क्लेश समाप्त होंगे। परिवार की हेल्प आपको प्राप्त हो सकती है। दिन आपका काफी अच्छा बीतेगा। आर्थिक आधार आपका मजबूत होने की संभावना है। सतर्कता पूरे दिन जरूरी है। परिवार व प्रेमी के साथ समय बिताने से आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story