25 may ka Ank Rashifal: 2, 7 और 8 मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा बीतेगा दिन?

आज का मूलांक राशिफल
25 may ka Ank Rashifal: आज 25 मई है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (25/05/2025, 2+5+0+5+2+0+2+5 =21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3 (2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 का स्वामी गुरु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 25 मई का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1
आज का दिन आपके लिए मान एवं सम्मान को बढ़ाने वाला रह सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलकर आपकी समस्याएं आसानी से हल हो सकती हैं। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं बाहर शॉपिंग पर आज जाने का प्लान बना सकते हैं।
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आपके लिए हैप्पी भरा रहने वाला है। स्टूडेंट अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए ज्यादा प्रयास करेंगे, जिससे आगे चलकर उनको फायदा मिलेगा। नौकरी में कुछ उतार-चढ़ाव की संभावना दिख रही है। जिससे समस्या आपको आ सकती है। भाई व बहनों से चल रही अनबन आज दूर होने की संभावना है। रिश्तो में मधुरता बनाने का प्रयास करें। आपके सभी कार्य टाइम से पूरे होने की संभावना है।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज आपका दिन विशेष रूप से उतार-चढ़ाव भरा रहने की संभावना है। आप अपने फ्यूचर को लेकर कोई नया प्लान आज बना सकते हैं। आपके जीवनसाथी की फीलिंग का पूरा आज सम्मान करना चाहिए। उनसे किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा नहीं करनी चाहिए। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से आज कार्य करना चाहिए। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आपके लिए आपके मन के मुताबिक लाभ दिलाने वाला होगा। आपके फ्रेंड आपके लिए कोई नया प्लान लेकर आ सकते हैं। जिससे आपको फायदा प्राप्त होगा। आपको किसी बात को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन करने से आज बचना चाहिए। कोई नया कार्य करना आपके लिए आज बहुत ही बेहतर होगा।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आपके लिए किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपने घर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए आज फायदे का सौदा रहेगा। उच्च अधिकारी आपके फेवर में कार्य करेंगे। किसी पुरानी गलती के कारण आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहने वाला दिख रहा है। आपको किसी कार्य को लेकर जो मुश्किल आ रही है, वह भी आज दूर हो सकती है। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आज मदद करना चाहिए, जिससे आपके कार्य बनेंगे। आपको अपने खर्चों का पूरा हिसाब किताब आज रखना चाहिए। बिजनेस में आप किसी को आज पार्टनर बनाने से आपको बचना चाहिए नहीं तो आपके कार्यों को पूरा करने में बाधा आ सकती है।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। कानूनी मामला आपके फेवर में होता हुआ दिखेगा। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर ज्यादा लापरवाही ना करें नहीं तो नुकसान होगा। अपने करियर में ध्यान देने की आज जरूरत है। आज मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के कार्य आसानी से बनेंगे। फैमिली में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपके लिए इकोनामिक दृष्टिकोण से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी भी कार्य को आज लेट नहीं करना चाहिए। आपको किसी योग्य व्यक्ति से आज सलाह प्राप्त होगी। आपका कोई इंपॉर्टेंट काम आज जरूर पूरा होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर किसी से लड़ाई झगड़ा ना करें नहीं तो आपको नुकसान प्राप्त होगा।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपको अपनी दिनचर्या बहुत ही व्यवस्थित ढंग से प्लान करना चाहिए नहीं तो दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अपने किसी नजदीकी से आज आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ नॉर्मल व्यवहार रखना चाहिए तभी आपके कार्य आसानी से बनेंगे। आपको कोई पुराना फ्रेंड आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है।
