24 may ka Ank Rashifal: 4,5 और 9 मूलांक वालों को मिलेगा धन, इन जातकों को मिल सकता है भाग्य का साथ

aaj ka mulank rashifal
X

आज 23 June का मूलांक राशिफल

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 24 मई का अंक राशिफल।

24 may ka Ank Rashifal: आज 24 मई है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (24/05/2025, 2+4+0+5+2+0+2+5 =20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2 (2+0=2) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 24 मई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1
आज आपके सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। कोई बड़ी समस्या का सामना आपको करना पड़ेगा। कार्य प्रणाली में सुधार होने से आपको फायदा मिलेगा। रुके हुए कार्यों में आज नई गति प्रदान होगी।

मूलांक 2 (MULANK 2)
धर्म कर्म में आज आपकी फैमिली की रुचि बनी रहेगी। कोर्ट वा कचहरी के कार्यों में फायदा आपको प्राप्त जरूर होगा। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। दुष्टजन आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। व्यर्थ के झंझटों में पड़ने का प्रयास न करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)
शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। जीवन साथी की चिंता आपको बनी रहेगी। फैमिली के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। कीमती वस्तुओं को खरीदने का मन हो सकता है। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। कोई ऐसा कार्य करने से बचें, जिससे आपकी फैमिली को नुकसान हो।

मूलांक 4 (MULANK 4)
आय प्रतिदिन आपकी कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग जानबूझकर ना करें। कोर्ट वा कचहरी के काम आपके मन के अनुकूल रहेंगे। जीवन साथी की हेल्प आपको प्राप्त होगी। लव लाइफ आज आपकी ठीक चलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं।

मूलांक 5 (MULANK 5)
भूमि, भवन संबंधी खरीद-फरोख्त आज आप कर सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास आज आपको करने होंगे। देनदारी आज आपकी कम हो सकती है। बिजनेस व्यापार में फायदा आपको मिलेगा। शेयर मार्केट से आगे चलकर आपको बड़ा फायदा मिलेगा।

मूलांक 6 (MULANK 6)
शारीरिक कष्ट आज आपको हो सकता है। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। स्वादिष्ट भोजन की ओर आकर्षित होंगे। स्टूडेंट वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सलाह लेने पर आपके कार्य बनेंगे।

मूलांक 7 (MULANK 7)
शत्रु आज आपसे पराजित हो जाएंगे। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। आय में अनिश्चितता बनी रहेगी। काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह किसी व्यक्ति से मनमुटाव ना करें। प्रयास अधिक करना पड़ेगा। तभी लाभ आपको प्राप्त होगा। लव लाइफ में लोचा हो सकता है।

मूलांक 8 (MULANK 8)
पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय प्रेम प्रसंग के मामले में न लें। अनुकूलता बनी रह सकती है। गिफ्ट आज आपको मिल सकता है। कार्य की बाधा दूर करने का प्रयास करें। निवेश करना आज आपके लिए शुभ रहेगा।

मूलांक 9 (MULANK 9)
किसी भी तरह के बाद विवाद में आज आपको पड़ने से बचना चाहिए। जल्दबाजी करने से आज आपको हानि हो सकती है। दूर से गुड न्यूज आपको प्राप्त हो सकती है। घर में मेहमानों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम उठाने का साहस आज आप कर पाएंगे। निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story