23 may ka Ank Rashifal: 5, 7 और 9 मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन जातकों को मिल सकती है खुशखबरी

आज 23 June का मूलांक राशिफल
23 may ka Ank Rashifal: आज 23 मई है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (23/05/2025, 2+3+0+5+2+0+2+5 =19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 1 (1+9=1) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 23 मई का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपका दिन काफी मिलाजुला रहने की संभावना है लेकिन अगर आप काफी समय से किसी परेशानी से जूझ रहे थे तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। चिंता करने से बचना होगा। परिवार के साथ समय बिताने से आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
मूलांक 2 (MULANK 2)
उर्जा और आत्मविश्वास दिन में बढ़ा रहेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नेतृत्व क्षमता दिखाएं, सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है। भावनाओं में बहने से बचें। किसी करीबी से बात करके मन हल्का करें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
मूलांक 3 (MULANK 3)
सीखने और सिखाने का दिन है। शिक्षक, सलाहकार या छात्र वर्ग के लिए दिन लाभकारी रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। परिवार की तरफ से कोई उपहार आपको मिल सकता है। तनाव लेने से बचें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
कुछ अड़चनें आपके कार्यों के बीच आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा। नया विचार काम आ सकता है, पुराने रास्ते छोड़ें। नए कार्यों पर कड़ी मेहनत के साथ कार्य करें, काफी लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आप किसी चीज को लेकर चमक सकते हैं। आपकी हर तरफ तारीफ होगी। बातों से लोगों का मन जीत लेंगे। व्यापार या नेटवर्किंग में लाभ की संभावना है। यात्राएं फलदायी हो सकती हैं। जमकर लाभ उठाएं।
मूलांक 6 (MULANK 6)
सौंदर्य, कला और प्रेम से जुड़ी बातें आपके ऊपर हावी रहेंगी। रिश्तों में मिठास रहेगी। खर्च बढ़ सकता है, पर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमी के साथ दिन गुजारें। आपको गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। चिंता दूर होगी।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आपका अकेले बीत सकता है। अकेले रहना पसंद आएगा। ध्यान, योग या शोध में सफलता मिलेगी। लेकिन किसी से अपने प्लान की बातें शेयर करने से बचें। नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ पुराने कार्य आपके पूर्ण हो सकते हैं। कानून, न्याय या प्रशासन से जुड़े लोग सतर्क रहें। दोस्त आपको खुशखबरी देगा। दोनों लोग आज यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। लेकिन बहसवाजी से बचें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
जोश और ऊर्जा का संचार है। जल्दबाजी न करें, वरना टकराव संभव है। खेल, फौज या पुलिस सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है।