21 may ka Ank Rashifal: 1,3 और 9 मूलांक वालों को मिलेगा धन लाभ, इन जातकों को मिल सकता है भाग्य का साथ

aaj ka mulank rashifal
X

आज 23 June का मूलांक राशिफल

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 21 मई का अंक राशिफल।

21 may ka Ank Rashifal: आज 21 मई है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (21/05/2025, 2+1+0+5+2+0+2+5 =17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 है, जिसका जोड़ 8 (1+7=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 का स्वामी शनि है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 21 मई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1
संपत्ति से जुड़े हुए कार्य आपको लाभ आज प्रदान करेंगे। उन्नत के मार्ग आज आपके खुल सकते हैं। घर बाहर आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान संबंधी चिंता आज कम हो सकती है। स्वाभाविक व्यवहार में आज बदलाव की जरूरत है।

लकी नंबर: 12, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज मेहनत का पूरा-पूरा फल आपको प्राप्त हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा निवेश और नौकरी से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रह सकती है। बिना सोचे समझे किसी कार्य में हाथ ना डालें। सत्यता से आपको परेशानी हो सकती है।

लकी नंबर: 10, शुभ रंग: चैती

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना आपको किसी के माध्यम से प्राप्त होगी। जोखिम भरे कार्यों से बचकर आपको रहने की सलाह दी जाती है। नियमित कर्ज लेनदेन में आज कटौती करना लाभदायक रहेगा। योजनाओं पर आज किसी अच्छे व्यक्ति से आपकी चर्चा होगी।

लकी नंबर: 2, शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 4 (MULANK 4)
यात्रा, नौकरी व निवेश से आज आपको लाभ प्राप्त होंगे। रोजगार बढ़ाने की संभावना है। कानूनी कार्यों में समय सीमा का आज आपको ध्यान रखना चाहिए। व्यवहार कुशलता का लाभ समाज में आज आपको प्राप्त होगा। व्यवसाय में आज आप उच्च स्थान को प्राप्त करेंगे।

लकी नंबर: 15, शुभ रंग: काला

मूलांक 5 (MULANK 5)
कानूनी अड़चन दूर होकर आपके फेवर में या लाभ की स्थिति बनेगी। तंत्र-मंत्र में ज्यादा रुचि बढ़ सकती है। यात्रा में अपने वस्तुओं को अच्छे से आपको रखना चाहिए। पैतृक संपत्ति के क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में अपने व्यवहार में संयम बनाकर आपको रखना चाहिए।

लकी नंबर: 8, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
रचनात्मक कार्यों में मन आज आपका दिन भर लगा रहेगा। स्वादिष्ट भोजन की और आपका मन आकर्षित होगा। भाई बहनों से संबंध आपको बना कर रखना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। फैमिली प्रॉब्लम हो सकती है।

लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आपको दिन भर दौड़-धूप करनी पड़ेगी। वाणी में हल्के शब्दों को प्रयोग करने से आपको आज बचना चाहिए। चिंता एवं तनाव आपके साथ बने रहेंगे। व्यापारिक विवादों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है। वाणी पर नियंत्रण के साथ-साथ ही आपको फैमिली पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

लकी नंबर: 54, शुभ रंग: चॉकलेटी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज कोई आकस्मिक खर्च आपके सामने आ सकता है। जिसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। परिवार समाज में आपके कार्यों को आज इंपॉर्टेंस दिया जाएगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। फैमिली की जिम्मेदारियां आपके ऊपर ज्यादा बढ़ सकती हैं।

लकी नंबर: 88, शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 9 (MULANK 9)
योजनाबध्द तरीके से कार्य करने से आज आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्य की प्रशंसा प्राप्त होने से मन भी आपका प्रसन्न रहेगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदने का मन आज करेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका आज रहेगी। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय रखकर आपको कार्य आज करना चाहिए।

लकी नंबर: 40, शुभ रंग: नारंगी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story