21 june ka Ank Rashifal: इन 4 मूलांक वालों का बीतेगा उतार-चढ़ाव भरा दिन, यहां पढ़ें सभी जातकों का अंक राशिफल

आज का मूलांक राशिफल
21 june ka Ank Rashifal: आज 21 जून है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (21/06/2025, 21+0+6+2+0+2+5 =18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9(1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 21 जून का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता की परीक्षा हो सकती है। करियर में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, विशेषकर गर्मी और पसीने से होने वाली समस्या से सावधान रहें। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी होगी लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आने लगेंगी। पार्टनर या करीबी से मतभेद हो सकते हैं। शांत रहकर बात करें। फाइनेंशियल फैसले सोच-समझकर लें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन शिक्षा, प्रशिक्षण और सलाह-मशविरा से जुड़े लोगों के लिए बहुत शुभ है। ऑफिस में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है लेकिन लाभ भी संभावित है। हेल्थ सामान्य रहेगा।
मूलांक 4 (MULANK 4)
अप्रत्याशित घटनाएँ हो सकती हैं। आज आपको प्लान-B तैयार रखना होगा। बिजनेस में बदलाव करने की योजना सफल हो सकती है। स्वास्थ्य में थकान और सिरदर्द जैसी शिकायतें रहेंगी। डिजिटल कार्य या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे।
मूलांक 5 (MULANK 5)
दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कम्युनिकेशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजना या अनुबंध को लेकर बातचीत सफल हो सकती है। दोस्तों से मुलाकात या ट्रैवल का योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नींद पूरी लें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेंगी। कला, फैशन, मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। पैसे के मामले में सतर्क रहें, उधार देने से बचें। हेल्थ में हल्का आलस्य रह सकता है।
मूलांक 7 (MULANK 7)
अंतरमन की सुनें, आज ध्यान और आत्मविश्लेषण से लाभ होगा। नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर की संभावनाएँ बन सकती हैं। लंबी यात्रा का योग है। स्वास्थ्य में नींद की कमी महसूस हो सकती है, ध्यान और योग लाभकारी रहेगा।
मूलांक 8 (MULANK 8)
कड़ी मेहनत रंग लाएगी। शनि का प्रभाव आपकी स्थिरता को बनाए रखेगा, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। वरिष्ठों के साथ संबंध सुधरेंगे। जॉइंट पेन या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज साहसिक निर्णय का समय है। किसी प्रोजेक्ट को लेकर लीड लेने का मौका मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य है, लेकिन दुर्घटना से बचाव जरूरी है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
