अंक राशिफल 2 जून 2025: जानिए मूलांक के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा?

आज का मूलांक राशिफल
2 june ka Ank Rashifal: आज 2 जून है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (2/06/2025, 2+0+6+2+0+2+5 =17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 है, जिसका जोड़ 8 (1+7=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 2 जून का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1
मन को आज प्रसन्न रखने की जरूरत है। कॉन्फिडेंस आपके जीवन में भरपूर रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार की संभावना दिख रही है। किसी मित्र की हेल्प मिलने से आपके कार्य बनेंगे। फालतू की बातों पर ध्यान देने से बचें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
मन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। खुशनुमा जीवन जीने का प्रयास करें। जीवन साथी की सेहत में नुकसान हो सकता है। नौकरी में अफसर की हेल्प मिलेगी। तरक्की के मार्ग आपके फेवर में रहेंगे। शाम का समय परिवार के साथ बिताने का प्रयास करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
माता की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खर्चों की अधिकता ज्यादा बन सकती है। कारोबार में बदलाव के योग दिख रहे हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। कोशिश करें कि आज का दिन धार्मिक स्थानों पर बीते।
मूलांक 4 (MULANK 4)
पारिवारिक जीवन में आज शांति बनी रहेगी। भवन के रखरखाव पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। माता के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। लेकिन आपको अपनी वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज दिन भर आपका मन परेशान रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी के लिए समय उत्तम है, उसका लाभ उठाएं। खर्चों में कटौती करके रखें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
लंबे समय में किसी पुराने सज्जन से मुलाकात हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में अधिकारियों से आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। समय अनुकूल है। दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
अपनी भावनाओं को आज कंट्रोल करके रखना है। किसी के बहकावे में आने से बचना है। खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना दिख रही है। किसी मित्र की हेल्प से आपको नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दिन शुभ रहेगा।
मूलांक 8 (MULANK 8)
दिन भर आपका मन उतार-चढाव भरा रह सकता है। किसी मित्र की हेल्प से आपको बिजनेस का लाभ प्राप्त होगा। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होने की संभावना है। नौकरी के दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आत्मविश्वास आपके अंदर भरपूर रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र में बदलाव की संभावना दिख रही है। श्रम आज आपको ज्यादा करना पड़ेगा। किसी पर टिप्पणी करने से बचें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
