2 July ka Ank Rashifal: पढ़ें 1 से 9 तक सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन?

आज का मूलांक राशिफल
2 July ka Ank Rashifal: आज 2 जुलाई है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (02/07/2025, 2+0+7+2+0+2+5 =18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9(1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 2 जुलाई 2025 का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है। पुराने कार्य पूरे होंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- प्रेम: साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
- करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
- धन: निवेश में सोच-समझकर आगे बढ़ें।
- टिप: लाल रंग पहनना भाग्यशाली रहेगा।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनात्मकता पर नियंत्रण रखें। दूसरों की बातों में जल्दी आ जाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। कला, लेखन या संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा।
- प्रेम: किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
- करियर: काम में एकाग्रता बनाए रखें।
- धन: अनावश्यक खर्चों से बचें।
- टिप: चांदी का कोई आभूषण पहनें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज आपको नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में नए विकल्प सामने आ सकते हैं।
- प्रेम: पार्टनर से गहरी बातचीत होगी।
- करियर: बॉस से सराहना मिलेगी।
- धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- टिप: पीले कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन योजनाएं बनाने का है, लेकिन कार्यान्वयन में सावधानी जरूरी है। दोस्तों पर ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है।
प्रेम: रिश्तों में संदेह की भावना न आने दें।
करियर: नौकरी में अस्थिरता महसूस हो सकती है।
धन: खर्चों पर नियंत्रण रखें।
टिप: नीला रंग आज लाभकारी रहेगा।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन तेज गति से काम करने वाला है। मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया या ट्रैवल से जुड़े लोगों को लाभ होगा। संपर्क बढ़ेंगे।
- प्रेम: नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
- करियर: अचानक प्रमोशन या ट्रांसफर संभव।
- धन: लाभ के अच्छे योग हैं।
- टिप: हरे रंग का उपयोग करें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
सौंदर्य, फैशन या कला से जुड़े लोग आज चमक सकते हैं। रिश्तों में गर्मजोशी रहेगी। किसी को उपहार देना आपके रिश्ते को मजबूत कर सकता है।
- प्रेम: रोमांटिक समय रहेगा।
- करियर: टीमवर्क में सफलता मिलेगी।
- धन: विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है।
- टिप: इत्र या खुशबू का इस्तेमाल करें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
ध्यान और आत्ममंथन का दिन है। अधिक सोच-विचार नुकसान पहुंचा सकता है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा।
- प्रेम: दूर रह रहे पार्टनर से बात हो सकती है।
- करियर: नई नौकरी के योग बन रहे हैं।
- धन: किसी अनुभवी की सलाह से निवेश करें।
- टिप: मौन रहना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मूलांक 8 (MULANK 8)
धैर्य और मेहनत का फल मिलेगा। आज आपके ऊपर अतिरिक्त ज़िम्मेदारी आ सकती है, लेकिन आप उसे निभाने में सक्षम रहेंगे।
- प्रेम: रिश्तों में गंभीरता आएगी।
- करियर: वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।
- धन: धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
- टिप: काले रंग से परहेज करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर है। आप अपने जोश से दूसरों को प्रेरित करेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
- प्रेम: प्रेम में साहसिक निर्णय लेंगे।
- करियर: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव।
- धन: अचानक लाभ हो सकता है।
- टिप: लाल रंग आज आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
