17 june ka Ank Rashifal: इन 4 मूलांक वालों को मिलेगी खुशखबरी, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

आज का मूलांक राशिफल
17 june ka Ank Rashifal: आज 17 जून है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (17/06/2025, 17+0+6+2+0+2+5 =32) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 32 है, जिसका जोड़ 5(3+2=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 का स्वामी बुध है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 17 जून का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
फैमिली सहित किसी मांगलिक कार्य में आप भाग ले सकते हैं। स्टूडेंट वर्ग को असफलता प्राप्त होगी। किसी बैरिस्टर आदमी का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। कस्टमर व भाई से आप पीड़ित रहेंगे।
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज भाई से आप परेशान रहेंगे। वाणी पर आज नियंत्रण रखना जरूरी है। कहीं से दुख भरा समाचार प्राप्त हो सकता है। थकान व कमजोरी शरीर में महसूस होगी। निवेश करना लाभदायक रहेगा।
मूलांक 3 (MULANK 3)
शत्रु आज आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। चोट व रोग से आज आपको बचना चाहिए। व्यावसायिक यात्रा आप कर सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति आज आपको मिल सकती है।
मूलांक 4 (MULANK 4)
चिंता तथा तनाव आपके जीवन में बना रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। कोई मांगलिक कार्य में आप शामिल हो सकते हैं। निवेश करना आज आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
मूलांक 5 (MULANK 5)
किसी भी क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल रहेगा। नौकरी में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई भी कार्य न करें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
शत्रु आज आपसे परेशान रहेंगे। भूमि, भवन संबंधी बाधा दूर हो सकती है। पैसों को लेकर आपको प्रयास करना चाहिए। शेयर मार्केट से आज आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना है।
मूलांक 7 (MULANK 7)
घुटनों के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं। चिंता तथा तनाव आपकी फैमिली में बना रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
मूलांक 8 (MULANK 8)
कुसंगति से आज आपको बचना चाहिए। पुराने रोग के कारण परेशान रह सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के बातों में आज आने से आपको बचना चाहिए। नौकरी में आपको सहयोग प्राप्त होगा।
मूलांक 9 (MULANK 9)
धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आप आयोजित कर सकते हैं। लाभ के आसार आपको प्राप्त होंगे। कारोबार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। शारीरिक कष्ट आपको संभव है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
