15 june ka Ank Rashifal: मूलांक 3 वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

aaj ka mulank rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

15 june ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 15 जून का अंक राशिफल।

15 june ka Ank Rashifal: आज 15 जून है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (15/06/2025, 15+0+6+2+0+2+5 =30) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 30 है, जिसका जोड़ 3(3+0=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 का स्वामी गुरु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 15 जून का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेकर मानसिक स्पष्टता आएगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस धैर्य बनाए रखें।

मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाएं हावी रह सकती हैं। रिश्तों में थोड़ी असुरक्षा महसूस हो सकती है। किसी करीबी से मन की बात साझा करना राहत देगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें।

मूलांक 3 (MULANK 3)
भाग्य आज आपके पक्ष में है। करियर में उन्नति और नई शुरुआत के योग हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। योजनाएं मन मुताबिक नहीं चलेंगी, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो समाधान मिलेगा। मित्रों से मतभेद से बचें।

मूलांक 5 (MULANK 5)
यात्रा या बदलाव के योग हैं। संचार माध्यमों से लाभ मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े निर्णयों में सतर्कता रखें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नींद पर ध्यान दें।

मूलांक 6 (MULANK 6)
पारिवारिक वातावरण में सुख और संतुलन रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। ध्यान और एकांत से मानसिक शांति मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ाव लाभकारी रहेगा।

मूलांक 8 (MULANK 8)
कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी। पुराने रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, खासकर हड्डियों या कमर दर्द को लेकर।

मूलांक 9 (MULANK 9)
ऊर्जा और साहस से भरे रहेंगे। चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करेंगे। आज का दिन जोखिम उठाने वालों के लिए अनुकूल है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story