12 june ka Ank Rashifal: इन 3 मूलांक वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

aaj ka mulank rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

12 june ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 12 जून का अंक राशिफल।

12 june ka Ank Rashifal: आज 12 जून है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (12/06/2025, 12+0+6+2+0+2+5 =27) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 27 है, जिसका जोड़ 9(2+7=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 12 जून का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1
आज आप व्यवसायिक यात्राएं कर सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनाने का प्रयास करें। व्यापार में कर्मचारियों का सहयोग आपको जरूर प्राप्त होगा।

मूलांक 2 (MULANK 2)
भूली बिसरी चीजों के मिलने की संभावना है। उत्साहवर्धन न्यूज आपको प्राप्त हो सकती है। निर्णय लेने में आप सफल रहेंगे, जिससे आपके कार्य आसानी से हो पाएंगे। परिवार का ख्याल रखें।

मूलांक 3 (MULANK 3)
धन प्राप्ति आज आसानी से होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। भूमि व भवन का लाभ आपको प्राप्त होगा। इन्वेस्टमेंट आज आप अपने मन से कर सकते हैं, जिससे फायदा आपको प्राप्त होगा।

मूलांक 4 (MULANK 4)
वाहन व मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक आज आपको करना चाहिए। स्वास्थ्य पर ज्यादा खर्च हो सकता है। घर वालों का ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।

मूलांक 5 (MULANK 5)
दूसरों के कामों से आज अपेक्षा न रखें। चिंता तथा तनाव से आप ग्रसित रह सकते हैं। अपने आप को संभाल कर रखना चाहिए। लव लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 6 (MULANK 6)
किसी वृहद कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। बिजनेस आपका ठीक-ठाक चलेगा। कामकाज में धैर्य बनाकर रखने की आज जरूरत रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मूलांक 7 (MULANK 7)
भाग्य आज आपका साथ देगा। गिफ्ट आपको प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक चिंता दूर होकर आज आपको पैसों की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

मूलांक 8 (MULANK 8)
संपत्ति के कार्य करने से आज आपको सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपको प्रतिष्ठा एवं प्रसिद्ध दोनों प्राप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल रहेगा।

मूलांक 9 (MULANK 9)
समय आपके फेवर में नहीं है। वाहन व मशीनरी का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए। सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़े। मान सम्मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। घर पर व्यस्तता बढ़ सकती है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story