12 July ka Ank Rashifal: पढ़ें 1 से 9 तक सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन?

आज का मूलांक राशिफल
12 july ka Ank Rashifal: आज 12 जुलाई है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 12/07/2025, 1+2+0+7+2+0+2+5 =19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 1(1+9=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 12 जुलाई का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
साथी से सकारात्मक संवाद होगा। आत्मविश्वास से बात करें। नया कार्य आरंभ करने के लिए अनुकूल दिन है। लाभ के संकेत हैं, निवेश सोच-समझकर करें। थोड़ी थकान हो सकती है, आराम जरूरी है।
लकी रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाओं को व्यक्त करना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। सहकर्मियों से तालमेल बना रहेगा। खर्च अधिक, पर सामर्थ्य के भीतर रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखें।
लकी रंग: सफेद
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा।
लकी रंग: पीला
उपाय: गुरुवार को केले का दान करें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
बातों को लेकर बहस हो सकती है, शांत रहें। व्यवस्थित कार्य शैली आपको आगे बढ़ाएगी। अचानक खर्चों से बचें। पीठ या कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
लकी रंग: स्लेटी
उपाय: शनिदेव की पूजा करें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
नए संबंध की शुरुआत संभव है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के संकेत हैं। व्यापार में लाभ संभव है। यात्रा में सावधानी रखें।
लकी रंग: हरा
उपाय: बुधवार को हरे मूंग का दान करें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
दिन रोमांटिक रहेगा, विवाह प्रस्ताव संभव है। रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिरता रहेगी। त्वचा या हार्मोन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
लकी रंग: गुलाबी
उपाय: शुक्रवार को सुगंधित वस्तु का दान करें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
अकेलेपन की भावना हो सकती है, संवाद बढ़ाएं। रिसर्च, लेखन, या परामर्श में लाभ। सोच-समझकर खर्च करें। आंखों या सिरदर्द से परेशानी हो सकती है।
लकी रंग: नीला
उपाय: एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान करें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
पुराने रिश्ते में उतार-चढ़ाव संभव। परिश्रम का फल मिलेगा, लेकिन देर से। ऋण या निवेश से लाभ संभव है। जोड़ों या घुटनों में दर्द की संभावना।
लकी रंग: काला
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
मूलांक 9 (MULANK 9)
रिश्तों में नया जोश आएगा, पर गुस्से से बचें। साहसी निर्णय आपको आगे बढ़ाएंगे। आय में वृद्धि, पर व्यय पर नियंत्रण जरूरी। चोट या जलन से बचें।
लकी रंग: लाल
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
