11 june ka Ank Rashifal: इन 3 मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

आज का मूलांक राशिफल
11 june ka Ank Rashifal: आज 11 जून है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (11/06/2025, 11+0+6+2+0+2+5 =26) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 26 है, जिसका जोड़ 8 (2+6=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 का स्वामी शनि है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 11 जून का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपको किसी की बातों में आकर विश्वास नहीं करना है। दिन आपका आत्मविश्वास से भरा रहेगा। शेयर बाजार में बिना जानकारी निवेश से बचें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाएं आपको ऊपर आज हावी हो सकती है। इससे बचें। पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। धैर्य से काम लें। कोई आपको आज खुशखबरी दे सकता है। बिवादों से दूरी बनाकर रहें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज आप निर्णय लेने में थोड़ी पीछे हट सकते हैं। जिसमें मदद करने के लिए आपका दोस्त आगे आ सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण के हिसाब से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। परिवार का ख्याल रखें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज आपको करियर में कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावा है। जिसकी वजह से आपका दिन भी खुशनुमा बीतेगा। परिवार वाले भी आपकी तारीफ कर सकते हैं, मान-सम्मान मिलने की संभावना है।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है नहीं तो कोई आपका उपयोग कर सकता है। छोटी यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। यह यात्रा दोस्तों या प्रेमी के साथ हो सकती है। नए विचार आपके मन में आने की संभावना है।
मूलांक 6 (MULANK 6)
रिश्तों को लेकर आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। पार्टनर के साथ समय बिताने का प्रयास करें, दिन अच्छा गुजरेगा। प्रेम प्रस्ताव आने की संभावना है। इस पर आपको अपने विवेक से निर्णय लेने की जरूरत है।
मूलांक 7 (MULANK 7)
लेखन कार्य से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आज का ज्यादातर समय आप अकेले बिताना पसंद करेंगे। चुनौतियों का डटकर सामना करने की जरूरत है। कोई आपकी मदद के लिए आगे आएगा।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन परिश्रम भरा रहेगा। लेकिन आपको लाभ भी मिलेगा। पुराने कार्य समय पर आज पूर्ण होने की वजह से खुशनुमा माहौल बना सकते हैं। खर्च बढ़ने की संभावना है।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आप खरीदारी पर जा सकते हैं, जिसपर पैसे भी ज्यादा खर्च होंगे। किसी से बेवजह न भिडें। मनपसंद चीज आपको मिलने की संभावना है। प्रेमी के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
