11 July ka Ank Rashifal: पढ़ें 1 से 9 तक सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन?

aaj ka mulank rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

11 july ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 11 जुलाई का अंक राशिफल।

11 july ka Ank Rashifal: आज 11 जुलाई है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 11/07/2025, 11+0+7+2+0+2+5 =27) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 27 है, जिसका जोड़ 27(2+7=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 11 जुलाई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

स्वभाव: आत्मविश्वासी और नेतृत्वकारी बना रहेगा।

प्रेम: आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। दोस्तों से फोन पर बात कर सकते हैं।

करियर: कोई नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।

धन: आय सामान्य रहेगी लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करने पर बचें।

स्वास्थ्य: दिन अच्छा रहेगा। हल्का वॉक करना फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 2 (MULANK 2)

स्वभाव: भावुक और सहानुभूतिपूर्ण।

प्रेम: किसी बात को लेकर मन थोड़ा अप्रसन्न हो सकता है। खुलकर बातचीत करें।

करियर: टीमवर्क में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज का दिन सहयोग से ही सफलता दिलाएगा।

धन: छोटी बचत फायदेमंद रहेगी। नए खर्च से बचें।

स्वास्थ्य: पानी ज्यादा पिएं और नींद पूरी लें। मानसिक शांति आपके लिए बहुत जरूरी है।

मूलांक 3 (MULANK 3)

स्वभाव: आत्मविश्वासी, वक्ता, योजनाकार।

प्रेम: संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है जो यादें ताजा करेगा।

करियर: नए विचार से बॉस खुश हो सकते हैं। आज कोई छोटी मीटिंग बड़ा प्रभाव डालेगी।

धन: निवेश से लाभ संभव है। खर्चों में संयम रखें।

स्वास्थ्य: गले या पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। गर्म पानी पिएं।

मूलांक 4 (MULANK 4)

स्वभाव: मेहनती, अनुशासित, तार्किक।

प्रेम: आज व्यस्तता के कारण साथी उपेक्षित महसूस कर सकता है। थोड़ा समय निकालें।

करियर: आप अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, लेकिन लचीलापन दिखाना ज़रूरी है।

धन: आय सामान्य रहेगी। निवेश टालना ठीक रहेगा।

स्वास्थ्य: थकावट महसूस हो सकती है, आराम जरूरी है।

मूलांक 5 (MULANK 5)

स्वभाव: चंचल, स्मार्ट, संवादकुशल।

प्रेम: बातचीत में स्पष्टता रखें, वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

करियर: नई नौकरी या काम से जुड़ा प्रस्ताव आ सकता है।

धन: खर्च और आमदनी दोनों का संतुलन बना रहेगा।

स्वास्थ्य: पाचन तंत्र पर ध्यान दें। तला-भुना भोजन टालें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

स्वभाव: कलात्मक, प्रेमपूर्ण, आकर्षक।

प्रेम: प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को प्रस्ताव मिल सकता है।

करियर: काम में प्रशंसा मिलेगी। कोई अधूरा प्रोजेक्ट पूरा होगा।

धन: आज का दिन खर्च के लिए अच्छा है, पर सोच-समझकर।

स्वास्थ्य: चेहरे या त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। नीम और हल्दी उपयोगी होंगी।

मूलांक 7 (MULANK 7)

स्वभाव: गहरे विचारों वाले, अंतर्मुखी।

प्रेम: साथी से मन की बात साझा करें। दूरी कम होगी।

करियर: अकेले काम करने में सफलता मिलेगी। रिसर्च या लेखन से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे।

धन: पैसों के मामले में थोड़ा धैर्य रखें। जल्दबाजी नुकसान कर सकती है।

स्वास्थ्य: माइग्रेन या आंखों में थकान हो सकती है।

मूलांक 8 (MULANK 8)

स्वभाव: गंभीर, मेहनती, लक्ष्य केंद्रित।

प्रेम: रिश्तों में ठहराव आ सकता है। कोई सरप्राइज प्लान करें।

करियर: मेहनत से ही सफलता मिलेगी। वरिष्ठों से सहायता मिलेगी।

धन: आर्थिक स्थिति स्थिर है, पुराने उधार वसूल हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: हड्डियों या जोड़ों में दर्द संभव है। फिजियोथेरेपी लाभकारी होगी।

मूलांक 9 (MULANK 9)

स्वभाव: ऊर्जावान, साहसी, निर्णायक।

प्रेम: प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। पुराने झगड़े खत्म होंगे।

करियर: किसी चुनौती को पार करने का मौका मिलेगा। डरें नहीं, आगे बढ़ें।

धन: आकस्मिक धन लाभ संभव है। जुए या सट्टे से दूर रहें।

स्वास्थ्य: ऊर्जा बनी रहेगी, पर क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story