10 june ka Ank Rashifal: इन 4 मूलांक वालों को मिलेगी तरक्की, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

आज का मूलांक राशिफल
10 june ka Ank Rashifal: आज 10 जून है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (10/06/2025, 1+0+6+2+0+2+5 =25) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 25 है, जिसका जोड़ 7 (2+5=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 का स्वामी केतु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 10 जून का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन आपको अहंकार से बचना जरूरी है। कार्यस्थल पर अपने विचार दूसरों पर थोपने से नुकसान हो सकता है। सीनियर से सहयोग मिलेगा।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाएं हावी रह सकती हैं, इसलिए निर्णय लेने से पहले मन को शांत करें। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। कला या संगीत से जुड़े लोग प्रेरित महसूस करेंगे।
मूलांक 3 (MULANK 3)
कुछ असमंजस की स्थिति रह सकती है। आपके प्रयासों का फल थोड़ी देर से मिलेगा, लेकिन मिलेगा अवश्य। तकनीकी या लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
मूलांक 4 (MULANK 4)
गुरु का प्रभाव आपको विचारशील बनाएगा। करियर में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन लाभकारी है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
मूलांक 5 (MULANK 5)
बुध का प्रभाव आज आपको चतुर और संवाद में निपुण बनाएगा। मार्केटिंग, सेल्स और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। छोटी यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं।
मूलांक 6 (MULANK 6)
शुक्र प्रभाव के कारण आज आप सौंदर्य, फैशन या रिश्तों को लेकर सजग रहेंगे। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई रुका हुआ प्रेम प्रस्ताव आगे बढ़ सकता है।
मूलांक 7 (MULANK 7)
केतु प्रभाव के कारण आप आत्ममंथन की स्थिति में रहेंगे। आध्यात्मिकता या लेखन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। अकेले समय बिताना फायदेमंद होगा।
मूलांक 8 (MULANK 8)
शनि का प्रभाव आपके लिए केंद्र में रहेगा। आज का दिन परिश्रम और धैर्य की मांग करेगा। कोई पुराना कार्य पूर्ण होगा। फाइनेंस या लीगल मामलों में सतर्क रहें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। दिन एक्शन ओरिएंटेड है—जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सामाजिक दायित्व भी निभाने पड़ सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
