Aaj ka Ank Rashifal, 14 june: इन 2 मूलांक वालों को मिलेगी खुशखबरी, यहां पढ़ें 1 से 9 तक का अंक राशिफल

aaj ka mulank rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Aaj ka Ank Rashifal, 14 june: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 14 जून का अंक राशिफल।

Aaj ka Ank Rashifal, 14 june: आज 14 जून है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (14/06/2025, 14+0+6+2+0+2+5 =29) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 29 है, जिसका जोड़ 2(2+9=11) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 14 जून का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1
रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है। संगीत कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। कहीं से आपको अच्छी खबर आपको प्राप्त होगी। बड़ी समस्या का हल सामान्य तरीके से मिलेगा।

मूलांक 2 (MULANK 2)
मेहनत आपकी सफल रहेगी। बिगड़े काम जल्दी बन जाएंगे। सामाजिक कार्यों को करने का आपको अवसर मिलेगा। पर्यटन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

मूलांक 3 (MULANK 3)
पैसे के लिए विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कार्य न करें। कार्यों में मन नहीं लगेगा।

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त नहीं होगा। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। कार्यों में दिक्कत होगी। यात्रा मनोरंजन भरी रहेगी। व्यवसाय में लाभ की उम्मीद है। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है।

मूलांक 5 (MULANK 5)
संपत्ति के बड़े सौदे आज आपको बहुत ज्यादा लाभ देंगे। भागने का प्रयास आपको करना पड़ सकता है। रोजगार में लाभ के योग दिख रहे हैं। स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रह सकता है, व्यस्तता बनी रहेगी।

मूलांक 6 (MULANK 6)
शत्रुओं से आप परेशान रह सकते हैं। कारोबार में विशेष लाभ दिख रहा है। आय के साधनों में खर्च अधिक हो सकता है। बीवी का ख्याल रखें।

मूलांक 7 (MULANK 7)
तीर्थ दर्शन का योग बन रहा है। सत्संग का लाभ आपको प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जोखिम आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। शरीर पर ध्यान रखें।

मूलांक 8 (MULANK 8)
आर्थिक उन्नति के प्रयास आज आपको करने होंगे। कोई बड़ा कार्य आपका सफल रहेगा। भाग्य का साथ आपको जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मूलांक 9 (MULANK 9)
बकाया वसूली के प्रयास आज आपको करने होंगे। लाभदायक यात्रा के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य जरूर पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों से प्रसन्नता प्राप्त होगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story