5 August 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

5 August 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 अगस्त 2025 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसके साथ ही पुत्रदा एकादशी व्रत और श्रावण का अंतिम मंगला गौरी व्रत भी है। इसके अलावा मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से जानें इस विशेष दिन का पंचांग, शुभ योग, मुहूर्त, राहुकाल, और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
5 अगस्त 2025 का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी
समाप्ति समय: दोपहर 1:13 बजे तक
वार: मंगलवार
योग: वैधृति योग- 06 अगस्त की सुबह 7:18 बजे तक
नक्षत्र
ज्येष्ठा नक्षत्र- सुबह 11:23 बजे तक
उसके बाद मूल नक्षत्र आरंभ
व्रत-त्योहार
पुत्रदा एकादशी व्रत
श्रावण का अंतिम मंगला गौरी व्रत
पुत्रदा एकादशी के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:48 बजे से 05:32 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:19 बजे से 01:10 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:54 बजे से 03:45 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:12 बजे से 07:34 बजे तक
राहुकाल
दिल्ली 03:48 PM से 05:29 PM तक
मुंबई 03:58 PM से 05:35 PM तक
लखनऊ 03:32 PM से 05:12 PM तक
भोपाल 03:43 PM से 05:22 PM तक
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: सुबह 05:45 बजे
सूर्यास्त: शाम 07:09 बजे
05 अगस्त का दिन व्रत, पूजा-पाठ और संकल्प के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। विशेष रूप से जिन दंपत्तियों को संतान प्राप्ति की इच्छा है, वे पुत्रदा एकादशी का व्रत श्रद्धा से रखें। साथ ही, मंगला गौरी व्रत का यह अंतिम अवसर है, जिसका लाभ विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक सुख और परिवार की समृद्धि के लिए ले सकती हैं।
अनिल कुमार
