4 August 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka dainik Panchang
X
4 August 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें सोमवार (4 अगस्त 2025) सावन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

4 August 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 अगस्त 2025 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज सावन महीने का चौथा तथा अंतिम सोमवार भी है। इसी दिन इंद्र योग 5 अगस्त की सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। नक्षत्र की बात करें तो सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ होगा। ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज के अनुसार, पंचांग, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय इस प्रकार है।

पंचांग विवरण

तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष दशमी (सुबह 11:42 तक)

दिन: सोमवार

योग: इंद्र योग (5 अगस्त की सुबह 7:24 तक)

नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र (सुबह 9:13 तक), फिर ज्येष्ठा नक्षत्र

व्रत/त्योहार: सावन का अंतिम सोमवार व्रत

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली सुबह 07:25 – 09:05

मुंबई सुबह 07:53 – 09:30

लखनऊ सुबह 07:12 – 08:52

भोपाल सुबह 07:30 – 09:09

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 05:43 बजे

सूर्यास्त: शाम 07:10 बजे

सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। अभिजीत मुहूर्त के दौरान पूजा करना विशेष फलदायक होता है।

अनिल कुमार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story