29 जुलाई 2025 का चंद्र राशिफल: तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें Aaj ka Rashifal

aaj ka rashifal 29 july 2025  tula to meen
X
Aaj Ka rashifal: 29 जुलाई 2025 को चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के दिन में क्या परिवर्तन होंगे? स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।

Aaj Ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूपों में देखने को मिलेगा। आज तुला राशि वालों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेमी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। मकर वालों को मेहनत की अपेक्षा फल नहीं मिलेगा। यहां पढ़ें स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित ( Aaj ka Rashifal) तुला से मीन वालों का कैसा बीतेगा दिन?

आज का तुला राशिफल (29 July Libra Horoscope)

आज का दिन: आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने का है। पारिवारिक और पेशेवर जिम्मेदारियां एक साथ सिर उठा सकती हैं। धैर्य और विवेक से काम लें। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी।

प्यार: पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

करियर: नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में सामंजस्य बनाए रखें।

पैसा: व्यापार में मुनाफा हो सकता है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर करें।

लकी अंक: 6, शुभ रंग: गुलाबी

आज का वृश्चिक राशिफल (29 July Scorpio Horoscope)

आज का दिन: आपके आत्मविश्वास और फैसलों में दृढ़ता रहेगी। आज किसी पुराने कार्य को पूरा करने का अच्छा अवसर मिलेगा। अपने गुप्त विचारों को सभी के साथ साझा न करें।

प्यार: पार्टनर से मन की बात साझा करें। गलतफहमी दूर हो सकती है।

करियर: कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

पैसा: आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। उधारी से बचें और बजट बनाकर खर्च करें।

लकी अंक: 9, शुभ रंग: लाल

आज का धनु राशिफल (29 July Sagittarius Horoscope)

आज का दिन: आज आपका मन नई योजनाओं और अनुभवों की ओर आकर्षित होगा। यात्रा या नई जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। ध्यान केंद्रित रखें, वरना लक्ष्य भटक सकता है।

प्यार: दूरी के रिश्ते में भावनात्मक नज़दीकी बढ़ेगी। विवाह चर्चा संभव है।

करियर: शिक्षा, रिसर्च और अध्यापन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

पैसा: नया निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें। आय में स्थिरता रहेगी।

लकी अंक: 3, शुभ रंग: बैंगनी

आज का मकर राशिफल (29 July Capricorn Horoscope)

आज का दिन: दिन व्यस्त रहेगा लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज आपको एक नई दिशा मिल सकती है। किसी वरिष्ठ का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

प्यार: पार्टनर से रिश्तों में ईमानदारी रखें। प्रेम में गंभीरता बढ़ेगी।

करियर: कड़ी मेहनत के बावजूद तत्काल फल नहीं मिलेगा, लेकिन भविष्य उज्ज्वल रहेगा।

पैसा: निवेश सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ मिल सकता है।

लकी अंक: 8, शुभ रंग: ग्रे

आज का कुंभ राशिफल (29 July Aquarius Horoscope)

आज का दिन: दिन रचनात्मक कार्यों और विचारों के लिए अनुकूल है। आपके आइडियाज लोगों को प्रभावित करेंगे। मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी।

प्यार: पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं। सोशल मीडिया से प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।

करियर: नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों से तालमेल अच्छा रहेगा।

पैसा: फाइनेंशियल ग्रोथ के संकेत हैं। किसी निवेश का फायदा मिल सकता है।

लकी अंक: 4, शुभ रंग: नीला

आज का मीन राशिफल (29 July Pisces Horoscope)

आज का दिन: आज का दिन भावनाओं और कल्पनाओं से भरा रहेगा। कला, संगीत या अध्यात्म से जुड़ने का समय है। नई शुरुआत के लिए विचार करें।

प्यार: रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

करियर: संवेदनशीलता काम में बाधा बन सकती है, व्यावहारिक बनें।

पैसा: लाभ की संभावना है लेकिन जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है।

लकी अंक: 2, शुभ रंग: सफेद

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story