28 July 2025 Aaj Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

28 July 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 28 जुलाई 2025, दिन सोमवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन ग्रहों की स्थिति और योगों का संयोग कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल बना रहा है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
तिथि और योग
चतुर्थी तिथि इस दिन रात 11:25 बजे तक प्रभावी रहेगी। वहीं, परिध योग देर रात 2:54 बजे तक बना रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है। नक्षत्र की बात करें तो पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 5:36 बजे तक रहेगा।
ग्रहों की चाल
सोमवार की शाम 7:57 बजे मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर कर्म, परिश्रम और विश्लेषणात्मक निर्णयों से जुड़े मामलों में प्रभाव डाल सकता है।
अभिजीत मुहूर्त
शुभ कार्यों जैसे पूजा-पाठ, संपत्ति क्रय-विक्रय या किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन का सबसे श्रेष्ठ समय यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक रहेगा।
राहुकाल का समय
दिल्ली: 07:22 AM – 09:04 AM
मुंबई: 07:52 AM – 09:30 AM
लखनऊ: 07:09 AM – 08:51 AM
भोपाल: 07:28 AM – 09:07 AM
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 05:40 बजे
सूर्यास्त: शाम 07:15 बजे
अनिल कुमार
