Aaj ka Rashifal 25 August 2025: आज का राशिफल| सोमवार| तुला से मीन का दैनिक भविष्यफल

Aaj Ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार, 25 अगस्त 2025 को चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेगा। जिसका असर लगभग सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन वालों का दिन कैसा बीतेगा? यहां पढ़ें स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित (Aaj ka Rashifal) राशिफल।
तुला राशिफल 25 अगस्त 2025 (Aaj ka Tula Rashifal)
आज का दिन करियर और समाज में आपकी पहचान मजबूत करने वाला है। कला, डिज़ाइन, फैशन और मीडिया से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। निजी संबंधों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य जरूरी होगी।
सुझाव: दिखावे से बचें और अपने कार्यों से बोलें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशिफल 25 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज भावनात्मक और मानसिक स्तर पर गहराई से सोचने का दिन है। यात्रा से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। हालांकि, व्यर्थ की बहस या लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाए रखें। संपत्ति या पारिवारिक विवाद से बचें।
सुझाव: गुप्त बातों को गुप्त ही रखें।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9
धनु राशिफल 25 अगस्त 2025 (Aaj ka Dhanu Rashifal)
आज का दिन शिक्षा, धर्म और विदेश संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल है। विद्यार्थी वर्ग के लिए कोई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी या व्यवसाय में कोई नया विचार आगे बढ़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात का योग है।
सुझाव: ज्ञान और विनम्रता दोनों बनाए रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर राशिफल 25 अगस्त 2025 (Aaj ka Makar Rashifal)
आज के दिन आत्म-नियंत्रण सबसे बड़ी ताकत होगी। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, परंतु आप धैर्य से जीत सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
सुझाव: पुरानी गलतियों से सबक लें और आगे बढ़ें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
कुंभ राशिफल 25 अगस्त 2025 (Aaj ka Kumbh Rashifal)
रचनात्मक कार्यों और टीम वर्क में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप शोध, टेक्नोलॉजी या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं तो दिन फलदायी है। लेकिन मानसिक तनाव या अनिर्णय की स्थिति परेशान कर सकती है। रिश्तों को संभालकर चलें।
सुझाव: मन को शांत रखने के लिए ध्यान करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
मीन राशिफल 25 अगस्त 2025 (Aaj ka Meen Rashifal)
आज का दिन आत्मिक ऊर्जा और कल्पनाशक्ति से भरा रहेगा। कला, संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष रूप से शुभ है। भावनात्मक निर्णयों से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
सुझाव: दूसरों के साथ जितना प्रेम दिखाएं, उतना अपने लिए भी रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
