24 July 2025 Aaj Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

आज का पंचांग
24 July 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को हरियाली अमावस्या के साथ-साथ गुरु ग्रह और भगवान विष्णु की विशेष कृपा लेकर आया है। आज के दिन भगवान विष्णु की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है, वहीं गणेश जी की पूजा से विघ्नों का नाश होता है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम महाराज से आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 July 2025)
तिथि: अमावस्या
अमावस्या समाप्ति: रात 12:41 बजे तक
वार: गुरुवार
नक्षत्र: पुनर्वसु (दोपहर 4:44 बजे तक), फिर पुष्य नक्षत्र
योग: हर्षण (सुबह 9:51 बजे तक), उसके बाद वज्र योग
सूर्योदय: सुबह 5:38 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:17 बजे
पर्व: हरियाली अमावस्या
आज के शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00:04 से 12:54:43 तक
गौरी व्रत, अमावस्या स्नान, दान व तर्पण हेतु उत्तम समय: प्रातःकाल से सूर्यास्त तक
पौधारोपण, धार्मिक अनुष्ठान, नया काम शुरू करने के लिए शुभ दिन
आज के अशुभ समय (Ashubh Muhurat)
राहुकाल: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
कुलिक काल: सुबह 10:10:48 से 11:05:26 तक
कंटक काल: दोपहर 3:38:38 से 4:33:16 तक
दिशा शूल: दक्षिण दिशा (इस दिशा में यात्रा टालें, यदि ज़रूरी हो तो गुड़ खाकर निकलें)
हरियाली अमावस्या का महत्व
हरियाली अमावस्या प्रकृति, पितृ पूजन और पुण्य कर्मों का संगम मानी जाती है। आज के दिन:
वृक्षारोपण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और ग्रहदोष शांत होते हैं।
तर्पण व दान से पूर्वजों को मोक्ष मिलता है।
भगवान शिव और विष्णु की पूजा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
परिवार के साथ किए गए धार्मिक कर्म और सेवा कार्य आज विशेष फलदायी रहेंगे।
आज क्या करें, क्या न करें (Do’s and Don’ts)
क्या करें
गंगाजल से स्नान करें
शिवलिंग पर बेलपत्र और जल चढ़ाएं
गरीबों को अन्न, वस्त्र और दान दें
तुलसी, पीपल, आंवला जैसे पौधे लगाएं
क्या न करें
अनावश्यक विवादों से दूर रहें
दक्षिण दिशा की यात्रा से बचें
रात्रि को पत्ते न तोड़ें
किसी को अपशब्द या कटु वचन न कहें
आज का ज्योतिष संकेत
बृहस्पतिवार और अमावस्या का संगम ज्ञान, धर्म और पुण्य का मार्ग प्रशस्त करता है। यदि आप जीवन में कोई नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसे आध्यात्मिक ऊर्जा से आरंभ करने का उत्तम अवसर है।
अनिल कुमार
