Aaj ka Rashifal 23 August 2025: आज का राशिफल| शनिवार| तुला से मीन का दैनिक भविष्यफल

Libra to Pisces Horoscope, Aaj Ka Rashifal
X
Aaj Ka rashifal: 23 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा दिन, क्या परिवर्तन होंगे? स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।

Aaj Ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार, 23 अगस्त 2025 को चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेगा। जिसका असर लगभग सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन वालों का दिन कैसा बीतेगा? यहां पढ़ें स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित (Aaj ka Rashifal) राशिफल।

तुला राशिफल 23 अगस्त 2025 (Aaj ka Tula Rashifal)

आज का दिन रिश्तों के लिहाज से विशेष है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। व्यापार में साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। सौंदर्य, कला या फैशन से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। आंखों और त्वचा की एलर्जी से बचें।

उपाय: मां दुर्गा को इत्र और गुलाब अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल 23 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishchik Rashifal)

कार्यस्थल पर आपकी गंभीरता और ईमानदारी की प्रशंसा होगी। कुछ पुरानी योजनाएं आज पूरी हो सकती हैं। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से मात दे सकेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। ब्लड प्रेशर और पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

धनु राशिफल 23 अगस्त 2025 (Aaj ka Dhanu Rashifal)

आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाएगा। नई योजनाएं बनेंगी और पुराने काम पूरे होंगे। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। मानसिक संतुलन बनाकर रखें, माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और जरूरतमंद को पीले वस्त्र दान करें।

मकर राशिफल 23 अगस्त 2025 (Aaj ka Makar Rashifal)

आज करियर में कोई नया मोड़ आ सकता है। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो प्रयास सफल हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है।

उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को काले चने दान करें।

कुंभ राशिफल 23 अगस्त 2025 (Aaj ka Kumbh Rashifal)

आज का दिन सामाजिक रूप से सक्रिय रहने का है। कोई नई जिम्मेदारी या प्रस्ताव मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। युवा वर्ग के लिए करियर में अच्छा समय शुरू हो सकता है। किसी दोस्त से अच्छी खबर मिल सकती है। ब्लड शुगर पर ध्यान दें।

उपाय: शनिवार के दिन उड़द की दाल का दान करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें।

मीन राशिफल 23 अगस्त 2025 (Aaj ka Meen Rashifal)

ध्यान, साधना और मानसिक शांति के लिए उत्तम दिन है। भावनात्मक संतुलन बनाना जरूरी होगा। आज कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मानसिक थकान या चिंता से नींद प्रभावित हो सकती है।

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और मछलियों को आटा खिलाएं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story