14 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

X
4 November 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें शुक्रवार (14 नवंबर 2025) मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
14 November 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 नवंबर 2025, शुक्रवार को मार्गशीर्ष मास के कृ्ष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो रात 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
हिंदू कैलेंडर विवरण
- विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त नाम संवत्सर)
- शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
- माह: मार्गशीर्ष (कृष्ण पक्ष)
- तिथि: दशमी तिथि (रात 12:50 AM तक), उपरांत एकादशी
- वार: शुक्रवार
नक्षत्र और योग
- नक्षत्र: पूर्व फाल्गुनी रात्रि 9:20 बजे तक, उपरांत उत्तर फाल्गुनी
- योग: वैधृति योग सुबह 6:25 बजे तक, बाद में विष्कुम्भ योग आरंभ होगा।
- करण: वणिज करण दोपहर 12:07 बजे तक, उसके बाद विष्टि करण रहेगा।
सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति
- सूर्योदय: सुबह 6:44 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:38 बजे
- चंद्रोदय: रात 1:29 बजे
- चंद्रास्त: दोपहर 2:13 बजे
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 11:49 AM-12:33 PM
- अमृत काल: 02:28 PM-04:11 PM
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:08 AM-05:56 AM
- प्रदोष काल: 06:31 PM-07:41 PM
अशुभ काल
- राहु काल: 10:49 AM-12:11 PM
- यमगंड काल: 02:54 PM-04:16 PM
- कुलिक काल: 08:05 AM-09:27 AM
- दुर्मुहूर्त: 08:54 AM-09:38 AM और 12:33 PM-01:16 PM
- वर्ज्य काल: 05:12 AM-06:57 AM
ज्योतिष के अनुसार आज का शुक्रवार शुक्र ग्रह का दिन है। जो सौंदर्य, समृद्धि और आनंद का प्रतीक है। आज के ग्रह योग बताते हैं कि मेहनत के साथ शालीनता अपनाने वाले जातक अपने कार्यों में निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे।
