12 September 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

12 September 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। यह तिथि सुबह 09:58 बजे तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ हो जाएगा। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज का पंचांग
तिथि- पंचमी (09:58 AM तक), फिर षष्ठी
पक्ष- कृष्ण पक्ष
मास- आश्विन
वार- शुक्रवार
नक्षत्र- भरणी (11:58 AM तक), फिर कृत्तिका
योग- व्याघात (01:43 PM तक), फिर हर्षण
करण- तैतिल (09:59 AM तक), गर (08:39 PM तक), फिर वणिज
सूर्योदय- प्रातः 06:16 बजे
सूर्यास्त- संध्या 06:29 बजे
चंद्रोदय- रात्रि 09:48 बजे
चंद्रास्त- अगली सुबह 11:54 बजे
चंद्र राशि- मेष (05:30 PM तक), फिर वृषभ
सूर्य राशि- सिंह
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 11:58 AM- 12:47 PM
अमृत काल: 07:02 AM- 08:30 AM
ब्रह्म मुहूर्त: 04:40 AM- 05:28 AM
प्रदोष काल: 06:31 PM- 07:41 PM
निशिता काल: 11:17 PM- 12:09 AM (13 सितंबर)
गोधूलि मुहूर्त: 06:01 PM- 06:37 PM
आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: 10:51 AM- 12:23 PM
यमगंड काल: 03:26 PM- 04:58 PM
दुर्मुहूर्त
08:43 AM- 09:32 AM
12:47 PM- 01:36 PM
वर्ज्यम्: 11:04 PM- 12:33 AM (13 सितंबर)
त्योहार और व्रत
आज शुक्रवार व्रत के साथ-साथ मां लक्ष्मी और संतोषी माता की विशेष पूजा का दिन है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर है, वे शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण कर, खीर का भोग लगाकर और सफेद फूलों से पूजन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ग्रह गोचर और प्रभाव
आज चंद्रमा पहले मेष में और फिर शाम 5:30 बजे के बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। यह परिवर्तन भावनात्मक स्थिरता और भौतिक उन्नति के संकेत देता है। जिन राशियों पर शुक्र और चंद्रमा की युति का विशेष प्रभाव है। वृषभ, तुला, मीन और कर्क उनके लिए यह दिन अत्यंत लाभकारी हो सकता है।
क्या करें, क्या न करें?
करें
- निवेश, प्रॉपर्टी क्रय, वाहन खरीद, कोई नया काम शुरू करना
- बुजुर्गों और स्त्रियों का सम्मान
- सफेद वस्तुओं का दान
न करें
- राहुकाल में कोई बड़ा निर्णय
- बेवजह की यात्रा
- क्रोध में कोई प्रतिक्रिया
आज का दिन ध्यान और साधना के लिए भी उपयुक्त है। शुक्रवार के दिन “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 108 बार जप करने से आर्थिक समस्याओं में राहत मिलती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
12 सितंबर 2025 का दिन शुक्रवार होने के कारण भौतिक और मानसिक दोनों स्तरों पर संतुलन लाने का अवसर प्रदान करता है। पंचमी से षष्ठी में प्रवेश करने वाला यह दिन, शुभ योगों के साथ कई राशियों के लिए फलदायक सिद्ध हो सकता है। यदि आप आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो शुभ मुहूर्त का लाभ जरूर उठाएं।
