Aaj ka Rashifal 1 September 2025: आज का राशिफल| सोमवार| तुला से मीन का दैनिक भविष्यफल

Aaj Ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार, 1 सितंबर 2025 को चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। जिसका असर लगभग सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन वालों का दिन कैसा बीतेगा? यहां पढ़ें चंद्र राशिफल।
तुला राशिफल 1 सितंबर 2025 (Aaj ka Tula Rashifal)
आज का दिन संतुलन साधने का है। निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर सोच-विचार करें। वाद-विवाद से बचें, खासकर ऑफिस में। सहकर्मियों से तालमेल जरूरी है, नहीं तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर के साथ छोटी बातों पर बहस हो सकती है। खुलकर बात करें। त्वचा संबंधी समस्या या एलर्जी परेशान कर सकती है। निवेश सोच-समझकर करें, खासकर रियल एस्टेट में।
टिप: सफेद रंग पहनें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।
वृश्चिक राशिफल 1 सितंबर 2025 (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
आज आपकी छुपी हुई प्रतिभा सामने आ सकती है। किसी पुराने कार्य का फल आज मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट में लीड लेने का मौका मिलेगा। राजनीति या गुप्त सेवा में कार्यरत लोगों के लिए लाभकारी दिन। साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। रक्तचाप और हार्मोनल असंतुलन की शिकायत हो सकती है। अचल संपत्ति से लाभ या पारिवारिक विरासत से जुड़ा मामला हल हो सकता है।
टिप: पीपल के पेड़ को जल दें, शुभता बढ़ेगी।
धनु राशिफल 1 सितंबर 2025 (Aaj ka Dhanu Rashifal)
आज आप नए दृष्टिकोण से जीवन को देखेंगे। शिक्षा, यात्रा और आध्यात्मिकता से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है। विद्यार्थी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता के संकेत हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए संबंध बनने की संभावना है, खासकर सोशल मीडिया या यात्रा के दौरान। माइग्रेन या आंखों की थकावट से बचें। विदेशी स्रोतों से लाभ संभव है। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें।
टिप: केले के पेड़ की पूजा करें और गुरु मंत्र का जाप करें।
मकर राशिफल 1 सितंबर 2025 (Aaj ka Makar Rashifal)
आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। आप जो प्रयास कर रहे हैं, उसका परिणाम जल्द सामने आएगा। पर धैर्य बनाए रखें। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है। खुद का व्यवसाय शुरू करने का विचार बना सकते हैं। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। विवाहितों के लिए दिन शुभ। पीठ या घुटनों में दर्द हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। ऋण लेने से पहले सोचें।
टिप: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
कुंभ राशिफल 1 सितंबर 2025 (Aaj ka Kumbh Rashifal)
आज आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। नई योजनाएं बनेंगी और टीम वर्क में सफलता मिलेगी। समूहिक प्रोजेक्ट में भागीदारी से लाभ मिलेगा। आईटी, सोशल मीडिया, या इनोवेशन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ। मित्र से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है या पुराने मित्र के साथ पुनर्मिलन संभव है। नींद पूरी न होने से थकान महसूस हो सकती है। मोबाइल या स्क्रीन टाइम घटाएं। अनपेक्षित खर्च से बचें, बजट प्लान करें।
टिप: जलपात्र में नीला फूल रखें और शनि मंत्र का जाप करें।
मीन राशिफल 1 सितंबर 2025 (Aaj ka Meen Rashifal)
आज आपकी कल्पनाशक्ति और अंतर्ज्ञान मजबूत रहेगा। आध्यात्मिक सोच बढ़ेगी और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कला, संगीत, लेखन या काउंसलिंग में लगे लोग शानदार प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग हैं। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते गहरे होंगे। सिंगल लोगों को दिलचस्प प्रस्ताव मिल सकते हैं। एलर्जी, पेट या सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है। गरम चीज़ें खाएं। खर्च अधिक हो सकते हैं, लेकिन आय भी स्थिर रहेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव।
टिप: मछलियों को आटा खिलाएं और नीले रंग से परहेज करें।
