जीवन रेखा के ज्ञान से आप भी जानें भविष्य के राज

जीवन रेखा के ज्ञान से आप भी जानें भविष्य के राज
X
हस्त रेखा शास्त्र के समुचित ज्ञान से हम जीवन से जुड़ी अनेक घटनाओं का पता पहले से लगा सकते हैं। और जीवन से जुड़ी भविष्य की योजनाओं को भी हम उसी के अनुसार बना सकते हैं। तो आइए हम जानते हैं हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार अपने हाथों की रेखाओं से अपने जीवन की आयु के बारे में।

हस्त रेखा शास्त्र के समुचित ज्ञान से हम जीवन से जुड़ी अनेक घटनाओं का पता पहले से लगा सकते हैं। और जीवन से जुड़ी भविष्य की योजनाओं को भी हम उसी के अनुसार बना सकते हैं। तो आइए हम जानते हैं हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार अपने हाथों की रेखाओं से अपने जीवन की आयु के बारे में।

जीवन रेखा गुरू पर्वत अर्थात तर्जनी अंगुली के नीचे से निकल कर शुक्र पर्वत से होती हुई मढबंध तक पहुंचती है। और व्यक्ति की आयु से संबंधित राज बताती है।

गहरी और मोटी जीवन रेखा

जिस व्यक्ति की जीवन रेखा गहरी और मोटी होती है, और बिना रुकावट के मढ़बंध तक जाती है, उस व्यक्ति की आयु बहुत लंबी होती हैं। और वह व्यक्ति अपना स्वस्थ जीवन जीता है।

पतली जीवन रेखा

पतली जीवन रेखा व्यक्ति के जीवन में आने वाली बीमारियों की ओर इशारा करती है। जिस व्यक्ति की जीवन रेखा पतली होती है वह व्यक्ति अधिक बीमार रहता है।

छोटी जीवन रेखा

छोटी जीवन रेखा वाले व्यक्ति शर्मिले स्वभाव के होते हैं। तथा अन्य लोग इन पर हावी होने की कोशिश करते रहते हैं।

कोई जीवन रेखा नहीं

जिन व्यक्तियों के हाथों में जीवन रेखा नहीं होती उन व्यक्तियों के जीवन में अनेक व्याधियां आती रहती हैं। तथा ये लोग किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

अंगूठे के पास सीधी रेखा

जिन व्यक्ति की जीवन रेखा अंगूठे के पास सीधी रेखा अर्ध-वृत्ताकार के विपरीत होती है। ये लोग बहुत सुस्त होते हैं। और जल्दी ही थक जाते हैं, और उनमें सक्रियता की कमी होती है।

अर्द्ध वृत्ताकार रेखा

जिस व्यक्ति की जीवन रेखा में एक अर्ध-गोलाकार वक्र होता है ऐसे लोग ऊर्जा और उत्साह से भरे व्यक्ति होते हैं। तथा जीवन में सकारात्मक सोच रखते हैं।

टूटी हुई जीवन रेखा

जिस व्यक्ति की जीवन रेखा टूटी हुई होती है उस व्यक्ति का जीवन अच्छा नहीं माना जा सकता। टूटी हुई जीवन रेखा दुर्घटनाओं, बीमारी और अनियंत्रित घटनाओं को दर्शाती है। यदि रेखा का एक बड़ा खंड खंडित हो गया है, तो समस्या लंबे समय तक चलेगी।

जीवन रेखा को काटती हुई कई छोटी रेखाएं

जीवन रेखा को काटती हुई कई छोटी रेखाओं का मतलब है कि संबंधित व्यक्ति के जीवन में कोई हादसा होने वाला है। ऐसी रेखाएं खराब स्वास्थ्य और जीवन में कई कठिनाइयों की ओर भी इशारा करती हैं।

जंजीरनुमा जीवन रेखा

जंजीरनुमा जीवन रेखाएं व्यक्ति के खराब स्वास्थ्य, खराब पाचन तंत्र की ओर इशारा करती है। ऐसे व्यक्ति का पाचन तंत्र अधिकतर खराब रहता है।

जीवन रेखा पर पर्वत

जीवन रेखा पर पर्वत एक विशिष्ट समय में आपको फंसाने के लिए एक निश्चित प्रकार की बीमारी के बारे में बताती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story