Vastu Tips for Home: गृह क्लेश से मुक्ति दिलाएंगे ये 3 वास्तु उपाय, परिवार के लोगों में बढ़ेगा प्रेम

Vastu Tips for Remove Family Disputes : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का वास होना आवश्यक है। यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा संचार करती है, तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में घर-परिवार में क्लेश जैसी बनी रहती है और पूरी तरह से माहौल अशांत बना रहता है। अगर आप चाहते है कि, गृह क्लेश आदि से मुक्ति, तो नीचे दिए गए वास्तु टिप्स को अपने जीवन में उतार लें। चलिए जानते है-
पारिवारिक कलह से मुक्ति के लिए वास्तु उपाय (Vastu Remedies to Get Rid of Family Disputes)
- यदि आपके घर में शौचालय अग्नि कोण में बना हुआ है, तो परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव और तनातनी बनी रहती है। इस दिशा में बने शौचालय महिलाओं के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते है। इसलिए इसे वहां से हटा देना चाहिए और वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लेकर इसका समाधान करें।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार नैऋत्य कोण में नहीं होना चाहिए। यह अशुभ दिशा और नकारात्मक ऊर्जा के आगमन का द्वार माना जाता है। अगर किसी घर का मुख्य द्वार नैऋत्य कोण में बना है, तो उस घर में हमेशा क्लेश की स्थिति बनी रहती है और लोग दुखी रहते है।
- घर के शयन कक्ष में नारंगी रंग का रोगन न करें, इसे अशुभ माना गया है। वास्तु अनुसार, आप हल्का क्रीम या आसमानी रंग करें, जिससे शांति बनी रहें। इसके अलावा घर का लिविंग फर्नीचर उत्तर पूर्व दिशा में रखें। इस उपाय से घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।