गुरुनगरी से बीजेपी की हार, अमरिंदर सिंह से हारे अरुण जेटली

गुरुनगरी से बीजेपी की हार, अमरिंदर सिंह से हारे अरुण जेटली
X
अमृतसर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अरुण जेटली अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गए।
अमृतसर. अमृतसर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अरुण जेटली अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गए। कांग्रेस प्रत्याशी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उन्हें करीब 90,000 मतों से पराजित किया। परिणाम आने के बाद अमरिंदर ने कहा कि उनकी जीत राज्य में सत्ताधारी अकाली दल-भाजपा के खिलाफ स्पष्ट जनादेश है। इस सीट से 2004 में भाजपा के नवजोत सिंह सिद्धू लगातार जितते आए हैं परन्तु इस बार भाजपा ने सिद्धू की बजाय अरुण जेटली को चुनावी मैदान में उतारा था।
शिअद-भाजपा सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री अनिल जोशी ने उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में हुई हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी स्वयं अनिल जोशी ने दी।
अनिल जोशी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव में अरुण जेटली की हार की नैतिक जिम्मेदारी ली है। यह इस्तीफा उन्होंने पार्टी अध्यक्ष कमल शर्मा को भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि अमृतसर सीट पर जेटली अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस कैप्टन अमरिंदर सिंह से 92137 मतों से पीछे चल रहे हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story