MATHS की मिस्ट्री सुलझाएंगे एप्स, तो आवाज से चलेगा ZTE का नया स्मार्टफोन

IMATHEMATICS
अगर आप कोई इक्वेशन यहां टाइप करते हैं, तो यह एप उसे आसानी से सॉल्व कर देगा। इस एप में ज्यादा से ज्यादा इक्वेशन सॉल्व करने की क्षमता है। एप का बेसिक वर्जन आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फ्री है, लेकिन प्रो वर्जन पेड है।
MYSCRIPT CALACULATOR
इसकी खासियत है कि यह हैंडराइटिंग को भी रिकग्नाइज करता है, इसलिए आप स्क्रीन पर इक्वेशंस को ड्रॉ कर उसका आंसर हासिल कर सकते हैं। यह आईओएस और एंड्रॉयड के लिए फ्री में उपलब्ध है।
KHAN ACADEMY
इस एप को इंस्टॉल करने के बाद आप सब्जेक्ट को चुन कर वीडियो ट्यूटोरियल देख सकते हैं। इसमें आपको प्रैक्टिस क्वेश्चंस भी मिलते हैं। इसके ट्यूटोरियल वीडियो आप एंड्रॉयड और विंडोज फोन पर भी देख सकते हैं।
MERTINATION
यह एप इंडियन स्टूडेंट्स के लिए गाइड बुक की तरह है। यह ऐप क्लास 6 से 12 के सीबीएसई, आईसीएसई और स्टेट बोर्ड, जैसे- महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के सिलेबस को कवर करता है। इस एप को यूज करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए फ्री है।
MATHEMATICUS
यह ऐप उनके लिए काफी यूजफुल है, जिन्हें मैथमेटिक्स का फॉर्मूला याद रखने में परेशानी होती है। यहां आपको सभी इंपोर्टेंट फॉर्मूले मिल जाएंगे। यह एप विंडोज यूजर्स के लिए फ्री है।
आवाज से चलेगा ZTE का नया स्मार्टफोन
स्मार्टफोन कंपनी जेड.टी.ई ने अपने नए स्मार्टफोन के लांच की घोषणा कर दी है जिसका नाम है स्टार 2। डिजाइन के तौर पर जेड.टी.ई स्टार 2 पहले वर्जन स्टार 1 की तरह ही दिखता है जो अप्रैल में लांच किया गया है। मगर स्टार 2 में वाइस कंट्रोल स्पोर्ट दिया गया है।
स्टार 2 में दिया गया। वाइस कंट्रोल कोई एप्प नहीं है जिसे आप ओपन कर कंट्रोल कर सकते है। स्टार 2 में दिए गए वाइस स्पोर्ट की मदद से आप बहुत कुछ कर सकते हैं जैस ऐप्स को खोलना, बंद करना, फोटो खिंचना, गाने चलाना आदि। जैसे अगर आप अपने स्टार 2 को अपने कानों पर लगाएंगे तो आपको यह भी बताएगा कि आपको कौन फोन कर रहा है। स्टार 2 में दिया गया वाइस कंट्रोल सिस्टम इंटरनेट के बिना भी काम करता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, आवाज से चलेगा ZTE का नया स्मार्टफोन - खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS