नौकरी बचाने के लिए नहीं पहनती शादी की अंगूठी

शादी के बाद अपनी नौकरी बचाने के लिए कोई क्या कर सकता है। ब्रिटेन में हुए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि ऑफिस और अन्य मौकों पर सिंगल दिखने के लिए महिलाएं शादी की अंगूठी उतार देती हैं।
सर्वे में पता चला है कि ब्रिटेन में महिलाएं अक्सर अपनी वेडिंग या एंगेजमेंट रिंग को कई मौकों पर उतार लेती हैं। रिपोर्ट के अनुसार 35 परसेंट महिलाएं काम पर जाने से पहले, 29 परसेंट इंटरव्यू पर जाने से पहले और 22 परसेंट महिलाएं पार्टी में जाने से पहले अपनी अंगूठी को उतार देती हैं। ताकि सबको लगे की वो सिंगल हैं।
1712 महिलाओं पर हुई सर्वे में पता चला है कि ब्रिटेन में हर तीसरी महिला इस तरह से अंगूठी उतारती है।
62 परसेंट महिलाओं ने कहा कि वो अपनी नौकरी सुरक्षित रखने के लिए ऐसा करती हैं।
71 परसेंट ने माना कि नौकरी के लिए इंटरव्यू पर जाने से पहले वे अपनी अंगूठी उतार देती हैं ताकि उनके सिंगल स्टेटस को देकर बॉस उन्हें नौकरी दे दे। चौंकाने वाली बात ये है कि 55 परसेंट मामलों में इंटरव्यू लेने वाला बॉस खुद महिला थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS