भारतीय मूल के लड़के ने बनाया गूगल से भी तेज सर्च इंजन

X
By - haribhoomi.com |22 Aug 2015 6:30 PM
अनमोल टुकरेल ने गूगल साइंस फेयर के लिए सर्च इंजन का विकास किया।
टोरंटो. भारतीय मूल के एक कनाडाई लड़के ने एक व्यक्तिगत सर्च इंजन का विकास किया है और उसका कहना है कि यह गूगल से 47 प्रतिशत ज्यादा सटीक है। अनमोल टुकरेल ने गूगल साइंस फेयर के लिए सर्च इंजन का विकास किया।
गूगल साइंस फेयर एक वैश्विक प्रतियोगिता है जिसमें 13 से 18 साल के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। अनमोल को सर्च इंजन की कोडिंग में करीब 60 घंटे लगे। सॉफ्टवेयर का परीक्षण हालांकि न्यूयार्क टाइम्स पर आने वाली खबरों तक सीमित था और इसमें ज्यादा सटीक नतीजे आए।
प्रेसएक्जामिनर.कॉम की खबर के अनुसार अनमोल ने जिस व्यक्तिगत सर्च इंजन का विकास किया है, उसके अनुसार वह औसतन गूगल से 21 प्रतिशत अधिक सटीक है और उससे 47 प्रतिशत तक ज्यादा सटीक हो सकती है।
भारतीय मूल के छात्र ने कहा कि जब वह एक इंटर्नशिप के सिलसिले में कुछ समय के लिए बेंगलुरु में था तब उसे पता चला कि गूगल का पहले से ही एक व्यक्तिगत सर्च इंजन है।
उसने सूचनाओं का अंबार तैयार करने के उद्देश्य से अलग-अलग रुचियों और समतुल्य वेब हिस्ट्री वाले कई काल्पनिक उपयोगकर्ताओं का निर्माण किया।
अनमोल का कहना है कि प्रासंगिक नतीजे देने के लिए किसी व्यक्ति के ठिकाने या ब्राउजिंग हिस्ट्री का इस्तेमाल करने वाले के लिए उसका सर्च इंजन किसी इंसान के व्यक्तित्व के प्रतिचित्रण सबसे प्रासंगिक है।सामग्री दिखाने की कोशिश करता है। अनमोल अपने माता पिता की मंजूरी से टैकोकैट कंप्यूटर्स नाम की एक कंपनी भी चलाता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS