क्या ब्रह्मांड में कहीं और भी है जीवन, खुलेगा रहस्य
दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने के करीब होगी कि क्या सजीव जीवधारी ब्रह्मांड में कहीं और भी पाए जाते हैं।;

नई दिल्ली. जाने-माने तारा भौतिकीविद डा. जयंत नार्लिकर का कहना है कि दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने के करीब होगी कि क्या सजीव जीवधारी ब्रह्मांड में कहीं और भी पाए जाते हैं। दूसरे ग्रह पर जीवन के बारे में जिज्ञासा काफी पुरानी है।
क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं विषय पर डॉ. नार्लिकर ने ब्रह्मांड के उन रहस्यों के बारे में बात की, जिसे पूरे विश्व के लोग जानना चाहते हैं। नायुडम्मा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. नार्लिकर ने कहा कि पृथ्वी की सतह से काफी ऊपर पाए जाने वाले जीवाणु का अध्ययन निकट भविष्य में इस सवाल का जवाब दे सकता है।
डॉ. नार्लिकर ने कहा कि दूसरा तरीका सूक्ष्मजीव स्वरूप में ठीक धरती के मुहाने पर जीवन की तलाश से जुड़ा है। उन्होंने कहा रहस्य यह है कि क्या कोशिकाएं, जीवाणु और विषाणुओं का धरती की सतह से 40 से 50 किलोमीटर की ऊंचाई पर अस्तित्व है। उन्होंने कहा कि उसके बाद हमने वैज्ञानिक पेलोड को 42 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम बैलून को हासिल करने के बारे में सोचा। यह हैदराबाद में नेशनल बैलून फैसिलिटी से छोड़ा गया था, जिसकी देखरेख टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च कर रहा है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
br data-type="_moz" />
नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें, 50 हजार साल पुराने उल्कापिंड ने दिए मंगल पर पानी के संकेत-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App